अपनी बिल्डिंग के निचले फ्लोर पर रहने वाले पति-पत्नी के रोजाना के झगड़े से परेशान एक शख्स को इसकी शिकायत करना इतना महंगा पड़ गया कि आरोपी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है. पुलिस ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय विक्की सोनी के रूप में की गई है. इस घटना में विक्की का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हैं.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि विक्की सोनी, रोजाना अपने फ्लोर के नीचे होने वाले झगड़े और उससे होने वाले शोर से बीते कई दिनों से परेशान था. बुधवार रात भी जब उसके फ्लोर के नीचे रहने वाले पति पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा और शोर-शराबा शुरू हुआ तो विक्की उन्हें ऐसा करने से रोकने नीचे गया. लेकिन विक्की को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जिस झगड़े को शांत कराने वो नीचे जा रहा है, उसी झगड़े में उसकी हत्या कर दी जाएगी. पुलिस के अनुसार जिस शख्स ने विक्की की हत्या की है उसका नाम सारांश है. पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पूर्वी दिल्ली की पुलिस आयुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि घटना बुधवार रात की है. विक्की सोनी पर सारांश ने उस समय हमला किया जब वह सारांश के पिता से रोजाना के होने वाले झगड़े को लेकर बात कर रहा था. विक्की के भाई प्रदीप ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो सारांश ने उसपर भी हमला कर दिया.
मामूली सी बात पर पहले भी हो चुके हैं कई कत्ल
दिल्ली में मामलू सी बात पर किसी की जान लेना अब एक आम बात हो चुकी है. कभी पार्किंग के नाम पर तो कभी डब्बे में पानी भरने के नाम पर, दिल्ली में छोटी-छोटी बात पर एक दूसरे की जान लेने की कोशिश करने और कई मामलों में सामने वाली हत्या कर देना एक सामान्य सी बात हो चुकी है. अब इन मामलों को देखने को हुए लगता है कि आखिर ये दिल्ली को हो क्या गया है. इस गुस्से का क्या ही फायदा जो कुछ ही देर में किसी की दुनिया ही बर्बाद कर दे. (इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं