भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,375 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,45,94,487 पर पहुंच गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 37,444 रह गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,673 हो गई है. इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 11 मामले भी शामिल हैं.
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 849 मामलों की कमी दर्ज की गई है. मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.35 फीसदी दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,28,370 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की 218.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ से अधिक हो गए थे. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले सात मरीजों में से तीन महाराष्ट्र के और एक-एक मरीज केरल, ओडिशा, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल का था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं