हरियाणा में मंगलवार को कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 448 लोग इस महमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 623 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में 37,796 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, जिन आठ लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है उनमें तीन सिरसा जिले के हैं जबकि एक-एक मरीज फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जिले का है.
बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सामने आए 623 मामले में फरीदाबाद के 169, रोहतक के 96, पानीपत के 50, गुरुग्राम के 46, अंबाला के 32, यमुनानगर के 22 और सिरसा के 19 मामले शामिल है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अबतक 31,226 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 6,122 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा में मरीजों के ठीक होने की दर 82.62 प्रतिशत रही जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 26 दिन है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
VIDEO: देश में COVID-19 के 5.86 लाख एक्टिव केस : स्वास्थ्य मंत्रालय
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं