कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को अपनी बिहार इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर सामंजस्य बैठाने पर जोर देने के साथ ही एक कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया गया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता 29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में अपनी बात रखेंगे और उसके आधार पर यह समिति राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करेगी. कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में बिहार में संगठन की स्थिति, चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई.
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैठक के बाद खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘लोकसभा चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बिहार इकाई के नेताओं से चर्चा हुई. बिहार में महागठबंधन सरकार मजबूती से बिहार के लोगों की आशा के अनुरूप काम कर रही है.''
उन्होंने कहा, ‘‘हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं. बिहार की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है.''
बैठक के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले से स्पष्ट है कि कांग्रेस बिहार में गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. एक कार्य योजना बनाई गई है, उसे विस्तृत रूप देकर आगे बढ़ेंगे.''
उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को गठबंधन समिति की बैठक में सीटों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से अपनी बात रखी जाएगी.
सिंह ने कहा, ‘‘खरगे और राहुल गांधी ने विस्तार से बात सुनी. उन्होंने कुछ बातें बताई, हम इस पर रूपरेखा तैयार करके आगे बढ़ेंगे.''
एक दो सीट आगे-पीछे होने से तकलीफ नहीं : सिंहयह पूछे जाने पर कांग्रेस कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार हम राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे. इस बार जनता दल (यू) भी है. एक दो सीट आगे-पीछे होने में कोई तकलीफ नहीं है. हम सामंजस्य बनाकर लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे.'' उन्होंने कहा कि जब गठबंधन होता है, तो रुख में लचीलापन दिखाना होता है. सिंह ने कहा, ‘‘हम गठबंधन समिति के समक्ष अपनी बात रखेंगे और वह दूसरे दलों के साथ बातचीत करेगी.''
कांग्रेस ने किया था राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठनकांग्रेस ने गत 19 दिसंबर को पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया था. यह समिति सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेगी. इस समिति में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल हैं.
2019 में नौ पर लड़ा चुनाव, एक पर मिली थी जीतकांग्रेस 2019 के विधानसभा चुनाव में बिहार की नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ी थी और उसे सिर्फ किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में सफलता मिली थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस साझेदार है. महागठबंधन के सभी घटक राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस और वाम दल राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें :
* धनखड़ को खरगे का पत्र : सांसदों का निलंबन पूर्व नियोजित था, दिल्ली से बाहर होने के कारण नहीं मिल सकता
* कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: प्रियंका गांधी से लिया गया UP का प्रभार, सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
* "क्षेत्रीय दलों से क्यों नहीं किए समझौते..": तीन राज्यों में मिली हार पर प्रदेश इकाइयों से राहुल गांधी का सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं