कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को बैठक हुई. इसमें हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर चर्चा हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए क्षेत्रीय दलों से हाथ मिलाने पर जोर दिया. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के विभिन्न सदस्यों ने शिरकत की थी. मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया.
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने सवाल किया कि राज्य इकाइयां बीजेपी को हराने के लिए छोटी पार्टियों के साथ समझौता करने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं. कांग्रेस पार्टी का मानना है कि तीन राज्यों में मिली हार का मुख्य कारण छोटी पार्टियों को मिलने वाले वोटों का भाजपा की ओर जाना है. ऐसे में राहुल गांधी ने क्षेत्रीय दलों से हाथ मिलाने पर जोर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल गांधी को यह भी लगा कि पार्टी ने तीन राज्यों में ठीक से प्रचार नहीं किया और उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस ने दमदार जीत हासिल की है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित तौर पर इस विचार का समर्थन किया और कहा कि पार्टी के व्यापक हित में चार या पांच सीटें छोड़ना कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए था.
कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी को स्पष्ट संदेश भेजा है कि राज्य चुनाव के फैसले से सबक सीखा जाना चाहिए और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट होकर लड़ना होगा.
ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में सेंध मामला: सभी 6 आरोपियों का हुआ साइको एनालिसिस टेस्ट, खुलासों से सन्न रह गई पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं