कांग्रेस पार्टी संगठन में शनिवार को बड़ा बदलाव कर दिया गया है. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी का महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है.
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी को महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है लेकिन फिलहाल उन्हें न तो किसी प्रदेश का प्रभार दिया गया है और न ही कोई अन्य जिम्मेदारी दी गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका गांधी पिछले करीब पांच साल से उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं. अब प्रियंका गांधी के स्थान पर पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस में केसी वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे तथा महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. अजय माकन पार्टी के कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे. उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश का प्रभार वापस लिया गया है. अब वे सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी रहेंगे. उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. जितेंद्र सिंह पहले से ही असम के प्रभारी हैं.
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. महासचिव कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है. सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी बने रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं