महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों का CM योगी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सनातन के खिलाफ सुपारी थी. वे चाहते थे कि बड़ा हादसा हो. योगी ने कहा कि विपक्ष का षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान शर्मनाक है.
झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ ठेका लेने वाले तत्व झूठ और झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान हर किसी का ध्यान इस ओर खींच रहे हैं। बयान न केवल उनके सनातन विरोधी चेहरे को दर्शाते हैं. विपक्ष पहले दिन से ही महाकुंभ के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
)
योगी आदित्यनाथ
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "...New records of lies and falsehood are being made by elements taking a contract against Sanatana Dharma. Congress president Mallikarjun Kharge and SP chief Akhilesh Yadav's statements in Parliament are drawing everyone's… pic.twitter.com/TNNloGCXUP
— ANI (@ANI) February 4, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह अपने आप में एक उदाहरण है. उस दिन करोड़ों लोग प्रयागराज में थे. ये दोनों दल और सनातनी विरोधी चाहते थे कि कोई बड़ा हादसा हो जाए. हमारी पहली प्राथमिकता दुर्घटना-मुक्त मेला सुनिश्चित करना था, दुर्भाग्य से यह घटना हुई. हमने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मुआवजे की घोषणा की.
हमने हरसंभव प्रयास किये : CM योगी
उन्होंने कहा कि जानमाल के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती. लेकिन हमने हरसंभव प्रयास किये. घायलों को इलाज मुहैया कराया गया. हमने इसके लिए एक न्यायिक आयोग भी बनाया. लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना थी. पिछले 22 दिनों में 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आए हैं. अगले 22-23 दिनों में और भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. इन पार्टियों की साजिश सफल नहीं होगी. हम 29 जनवरी को हुई घटना की गहराई तक जाएंगे, साजिशकर्ताओं को बेनकाब करेंगे, पिछले 8 साल में आपने देखा होगा कि यूपी में उन्हें कैसे सजा दी गई है और आने वाले समय में भी आप ये देखेंगे.
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के मारे गए लोगों के आंकड़े छिपाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और वहां विभिन्न व्यवस्थाएं सेना के हवाले की जाएं.
)
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए मृतकों के आंकड़े छिपाए जाने का आरोप लगाया और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर घोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने सच छिपाया, उन्हें दंडित किया जाए. अगर (सरकार को) अपराध बोध नहीं है तो आंकड़े दबाए, छिपाए और मिटाए क्यों गए. आंकड़े छिपाने के लिए मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. जहां इंतजाम होना चाहिए था, वहां प्रचार हो रहा था. धार्मिक समागम में सरकार का प्रचार निंदनीय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं