भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (24 अक्टूबर 2026) क्राइस्टचर्च में खेला गया. जहां भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में एक गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो कोई और नहीं बल्कि टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा रहे. टीम के लिए उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए. इस बीच महज 26 गेंदों में 196.15 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया.
क्राइस्टचर्च में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेते हुए तिलक वर्मा ने कहा, 'मैं सिर्फ अंत तक बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रहा था. मुकाबले से पहले मेरी सितांशु कोटक और गौतम सर से बात हो रही थी. जहां उन्होंने मुझे कहा कि हमें और पूरे भारत को आपके ऊपर भरोसा है. यही बात मैं नमन को भी कर रहा था. हम अंत तक खेलेंगे. पहले मैच की तुलना में विकेट भी धीमी नजर आ रही थी. इसलिए जब तक स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे. हम अधिक से अधिक विकेटों के बीच दौड़ लगाने का प्रयास कर रहे थे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तिलक वर्मा ने कहा, 'नमन धीर क्रीज पर टिके रहते तो हम 19वें ओवर में ही मैच समाप्त कर सकते थे. मगर आज का दिन हैदराबाद के लड़कों के नाम रहा.'
आपको बता दें कि मिचेल सेंटनर ने अपने आखिरी ओवर में नमन को आउट किया. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ने कुल 4 विकेट लिए. इसके बाद हैदराबाद के दो खिलाड़ी – नीतीश और तिलक – क्रीज पर एक साथ आए. मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद, दोनों ने 69 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को एक शानदार जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें- 'हमने कैच नहीं पकड़े, भारत ने मैच पकड़ लिया', हार के बाद सैंटनर का छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं