विज्ञापन

संगीत सोम का बड़ा दावा- अखिलेश यादव मेरी हत्या कराना चाहते थे, रात भर जंगलों में घुमाया गया

संगीत सोम ने कहा कि सुबह हम उरई जेल पहुंचे. उस जेल में हजारों लोग रहते थे. वहां एक बैरक खाली करा सकते थे, लेकिन पूरी जेल खाली कराई गई. सवाल यह है कि पूरी जेल खाली क्यों कराई गई. 

  • भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव उनकी हत्या कराना चाहते थे
  • मुजफ्फरनगर दंगों के बाद संगीत सोम को जेल में अकेले रखा गया और फिर जंगलों में घुमाया गया था
  • उरई जेल पूरी तरह खाली कराई गई, जिससे हत्या की साजिश का संदेह हुआ था
नई दिल्ली:

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव उनकी हत्या कराना चाहते थे. उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर दंगा हुआ और उसमें सैकड़ों लोग मारे गए तो हमने जब आवाज उठाई थी. इसके बाद अखिलेश यादव ने हमें गिरफ्तार करा लिया. हमें मुजफ्फरनगर जेल में अकेले ही रखा गया. इसके बाद दो घंटे में ही वहां से निकाला गया और फिर पूरी रात हमें जंगलों में घुमाया गया. उस समय के कई अधिकारियों ने हमें डराया भी. इसके बाद सुबह हम उरई जेल पहुंचे. उस जेल में हजारों लोग रहते थे. वहां एक बैरक खाली करा सकते थे, लेकिन पूरी जेल खाली कराई गई. सवाल यह है कि पूरी जेल खाली क्यों कराई गई. 

उन्होंने कहा कि इसके बाद कहा जाने लगा कि मेरी हत्या कराई जा सकती है. इसके बाद हमने अपने लोगों को मेसेज दिया. फिर महापंचायत हुई और लाखों लोग सड़कों पर उतरे. तब अखिलेश यादव की सरकार ने उन पर भी सीधी गोलियां चलवाई थीं. फिर भी लोग डरे नहीं और उनका साफ कहना था कि यदि आप संगीत सोम की हत्या कराएंगे तो हम इस सरकार को ही पलट देंगे. आज भी जब वह चीज याद आती है तो मैं सहम जाता हूं. इसी बारे में मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि अखिलेश यादव मेरी हत्या कराना चाहते थे. मैं डंके की चोट पर यह बात कहता हूं कि अखिलेश मेरा कत्ल कराना चाहते थे.

बता दें कि मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से संगीत सोम बीते चुनाव में हार गए थे. उनके मुकाबले सपा के अतुल प्रधान को जीत मिली थी. अब तक भाजपा की ओर से सरधना को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन संगीत सोम फिर से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान संगीत संगीत सोम और सुरेश राणा का नाम आया था. इस मामले में संगीत सोम और सुरेश राणा को जेल भी जाना पड़ा था. 

संगीत सोम अपने बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं. बता दें कि वह कई बार भाजपा के ही नेता संजीव बालियान पर भी हमला बोल चुके हैं. दोनों की अदावत के भी चर्चे रहे हैं. 2022 में संगीत सोम की पराजय और फिर 2024 में संजीव बालियान की हार के पीछे दोनों की अदावत को ही वजह माना गया था.

ये भी पढ़ें : सलमान को बताया था इंडस्ट्री का ‘इकलौता टाइगर', इसलिए हमलावरों के निशाने पर आए टाइगर श्रॉफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav News In Hindi, India News Hindi, Sangeet Som
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com