विज्ञापन

'यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के', बयान पर घिरे अखिलेश यादव, धामी ने याद दिलाया इतिहास

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं!

'यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के', बयान पर घिरे अखिलेश यादव, धामी ने याद दिलाया इतिहास
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को उत्तर प्रदेश में घुसपैठिया कहा, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को देवभूमि का अपमान बताया
  • पुष्कर धामी ने याद दिलाया कि उनके पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलीबारी हुई थी
लखनऊ/देहरादून:

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को यूपी में घुसपैठिया बता दिया, जिस पर विवाद छिड़ गया है. उनका इरादा शायद योगी आदित्यनाथ पर तंज कसने का था, लेकिन वह उत्तराखंड के लोगों पर ऐसी टिप्पणी कर गए, जिस पर विवाद छिड़ना तय था. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मसले पर तुरंत जवाब दिया और इसे राज्य का अपमान बताया. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सबसे बड़े घुसपैठिया यूपी में कौन हैं, उत्तराखंड के हैं. इसलिए घुसपैठिया वाली बात की परिभाषा तय करनी होगी.'

इस पर रिएक्शन देते हुए पुष्कर धामी ने कहा, 'उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी. इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं. अखिलेश यादव जी, उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है. उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव जी के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं.'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं! उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते. क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव जी के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग कोशिश कर रहे हैं कि हिंदुस्तानियत खत्म हो जाए. इन लोगों ने श्रद्धा से खिलवाड़ किया है. मीडिया को भी पता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav 2027, India News, India News Hindi, Akhilesh Yadav News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com