समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के राज्य सभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. करणी सेना ने राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा आवास पर हमला कर दिया. बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता जबरन पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ते हुए रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला करने पहुंच गए. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान न सिर्फ कुर्सियां तोड़ी गई बल्कि आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई.
🔴 #BREAKING : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना का हमला #Agra | @RajputAditi | @ranveer_sh pic.twitter.com/na2jZB6FLt
— NDTV India (@ndtvindia) March 26, 2025
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पूरे हंगामे के दौरान सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प देखने को मिली. साथ ही पुलिस के ऊपर भी पथराव किया गया. जिसके बाद पुलिस को हालत संभालने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. पुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. साथ ही पुलिस ने करणी सेना से जुड़े हुए कई समर्थकों को हिरासत में लिया है.
जो वीडियो सामने आ रहा है, उसमें करणी सेना के कार्यकर्ता पुलिस बैरियर को पलटते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों ने मुंह पर कपड़ा भी बांधा हुआ है. पुलिस करणी सेना के लोगों को रोकने के लिए मशक्कत करती दिख रही है लेकिन इसके बावजूद भी करणी सेना के कार्यकर्ता रुक नहीं. आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज ही करना पड़ा.
राणा सांगा पर टिप्पणी का मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा
मेवाड़ के शासक राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की टिप्पणी का मुद्दा सोमवार को राजस्थान विधानसभा में भी उठा और सदन में हंगामे की स्थिति भी बनी. भाजपा के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने 'पाइंट आफ इन्फोर्मेशन' के माध्यम से राणा सांगा के बारे में की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाया और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की.
हाल में राज्यसभा सदस्य ने कहा था कि राणा सांगा एक ‘‘गद्दार'' थे और इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लाए थे.

इसके जवाब में कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सांसद की टिप्पणी पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती. इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. भाजपा के कई विधायकों ने सवाल उठाया कि राणा सांगा के प्रति अपमान पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस राणा सांगा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का समर्थन कर रही है. इसको लेकर सदन में हंगामे की स्थिति बन गई. सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राणा सांगा का अपमान करने वाले सांसद सुमन के साथ खड़ी है.

राणा सांगा के बारे में टिप्पणी के विरोध में कई जगह प्रदर्शन
मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के खिलाफ सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार को कई जगहों पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर जयपुर, बीकानेर, अजमेर सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने बीकानेर में सांसद का पुतला भी जलाया. उन्होंने जयपुर में जिला प्रशासन के एक अधिकारी को उपराष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें राज्यसभा सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.
जयपुर में विहिप और बजरंग दल ने छोटी चौपड़ पर प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की. बीकानेर में कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और सांसद का पुतला जलाया गया. सर्व हिंदू समाज द्वारा आहूत इस प्रदर्शन में संगठन के सदस्यों ने सांसद सुमन की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि राणा सांगा के बारे में उनका बयान झूठा और अपमानजनक है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जिसमें सुमन की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. अजमेर में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं