विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 140 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई क्रेटा, 3 की मौत

यूपी के आगरा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ. जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 140 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई क्रेटा, 3 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा.
NDTV
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हाई स्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई थी.
  • हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
  • कार में सवार पांच लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे, जिनमें से मृतकों की पहचान कर ली गई है.
आगरा:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक हाई स्पीड कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार में तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ. बताया गया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेसवे पर पलटी. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

दिल्ली से बलिया जा रहे पांच लोग, तीन की आगरा में मौत 

कार में सवार पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हादसे की जांच जारी है. अभी इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान साफ नहीं हुई है. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) इमरान अहमद ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले ये पांचों लोग किसी काम से बलिया जा रहे थे, तभी सुबह करीब 7.30 बजे दौकी पुलिस स्टेशन इलाके में यह हादसा हुआ. 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की शिकार हुई कार.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की शिकार हुई कार.
Photo Credit: NDTV

140 की स्पीड से चल रही थी कार, मृतकों की पहचान आई सामने

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जयप्रकाश (32), भूपेंद्र (35) और कपिल (31) के तौर पर हुई है. जबकि घायलों की पहचान यशवंत और चंद्रकांत के रूप में हुई है. हादसे के समय कार यशवंत चला रहा था. जबकि चंद्रकांत उसक बगल में बैठा था. उन्होंने बताया कि कार करीब 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई.

ACP ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठे तीनों लोग गाड़ी से बाहर गिर गए और उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें - जमशेदपुर में बड़ा हादसा, झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित 4 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AGRA Accident, Agra Accident Latest News, Agra Lucknow Express Way, Agra Lucknow Expressway, Agra Lucknow Expressway Accident Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com