मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जाम गेट के पास 10 सितंबर की रात को एक सनसनीखेज घटना में दो ट्रेनी अफसर और उनकी महिला मित्रों पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया था. लूटपाट की नियत से बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की थी और एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया. इस मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गांव के सरपंच और आरोपियों के परिजनों की मदद से ही 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
महिला मित्रों के साथ घूमने गए हुए थे आर्मी अफसर
दोनों अफसर फिलहाल ट्रेनी हैं और आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे हैं. मंगलवार रात को दोनों अपनी महिला मित्रों के साथ जाम गेट के पास छोटी जाम फायरिंग रेंज पर थे. अचानक ही आठ हथियारबंद बदमाशों ने, जो पिस्तौल, चाकू और डंडा से लैस थे उनकी कार को घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने पहले ट्रेनी अफसरों को बुरी तरह पटा और फिर उनके पैसे और कीमति सामान चुरा लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिरौती के लिए एक अफसर और महिला को बनाया बंधक
स्थिति उस वक्त अधिक बिगड़ गई जब बदमाशों ने एक अफसर और महिला को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया और दूसरे अफसर और महिला को पैसा लेने के लिए भेजा. हालांकि, घबराए हुए अफसर ने यूनिट पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी की और तुरंत सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए.
मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले भी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या 6 हो गई है.
इन धाराओं के तहत मामला किया गया है दर्ज
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने कहा, "लूट, डकैती, बलात्कार और आर्म्स एक्ट से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है." अधिकारी ने कहा कि इसमें शामिल अन्य अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं