मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में फिर एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार (Rape) की जघन्य वारदात से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे हैं. बैतूल (Betul) जिले में 14 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को पत्थर से दफना दिया था, लेकिन वह बच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बैतूल में पीड़िता खेत में पंप चालू करने गई थी. जब शाम तक वो वापस नहीं लौटी तो मां-बाप ने उसे खोजना शुरू किया. जब वे लोग एक नाले की ओर गए तो वहां बच्ची के कराहने की आवाज सुनाई दी. आरोपी ने उसे ज़िंदा पत्थर और कांटों के बीच दफन कर दिया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पीड़िता शाम करीब 5 बजे बाहर गई थी. जब कुछ घंटों के बाद वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी. आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया था और उसे पत्थर से दबा दिया था. उससे पहले उसने पीड़िता के जबड़े पर वार किया था. 35 साल के आरोपी को आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है.
यूपी के महोबा में जघन्य वारदात, गैंगरेप के बाद लड़की को फांसी पर लटकाया
यह घिनौने अपराध उस वक्त हो रहे हैं, जब शिवराज सिंह चौहान सरकार पूरे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रही है. कुछ दिनों पहले उमरिया में 13 साल की एक बच्ची के साथ पांच दिनों में दो बार सामूहिक बलात्कार हुआ. 9 जनवरी को देर रात, सीधी जिले में एक 48 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसकी झोपड़े में चार लोगों ने बलात्कार किया था. मामले के मुख्य आरोपी ने विधवा के निजी अंगों में कथित तौर पर एक लोहे की रॉड भी डाल दी थी. दो दिन बाद 11 जनवरी की सुबह, 13 साल की लड़की का उसके किराना व्यापारी पड़ोसी ने अपहरण कर बलात्कार किया और बाद में हत्या कर दी. इसके ठीक एक दिन बाद उज्जैन जिले में एक महिला पर उसके पति और ससुर ने हमला किया. दूसरे से साथ संबंध के आरोप लगाते हुए उसके नाक और स्तन पर धारदार हथियार से हमला किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं