विज्ञापन

IND vs NZ, 1st T20I: क्राइस्टचर्च में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी ही क्यों चुनी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. उन्होंने इस फैसले की वजह बताने के साथ भारतीय टीम में हुए दो बदलावों की जानकारी दी है.

IND vs NZ, 1st T20I: क्राइस्टचर्च में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी ही क्यों चुनी?
भारत बनाम न्यूजीलैंड

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल में खेला जा रहा है. यहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतने में कामयाब रहे. मगर इसके बावजूद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. कई प्रेमियों के मन में सवाल है कि टॉस जीतने के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी करने के बजाय पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला क्यों लिया? अगर आपका भी यही सवाल है तो भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद काफी हद तक उसका जवाब दिया है. 

श्रेयस अय्यर का बयान 

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'अभी भी हम परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित नहीं हो पाए हैं. यही वजह है कि हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यहां के माहौल में ढलने के लिए हमें थोड़ा वक्त लगेगा. मगर प्रोफेशनल हैं. हम सबको ड्रेसिंग रूम में बताया गया है कि मुकाबले के दौरान क्या करना है. बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले के बाद से टीम में दो बदलाव किए गए हैं. शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका मिला है.'

Latest and Breaking News on NDTV

मिचेल सैंटनर का बयान 

वहीं क्राइस्टचर्च में टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे. पिच फ्रेश नजर आ रही है. ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे. भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मैट की सीरीज के लिए हम काफी उत्साहित हैं. डफी और काइल जेमीसन को आज के मैच के लिए मौका नहीं मिला है.'

पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन 

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव. 

न्यूजीलैंड: फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्न और लॉकी फर्ग्यूसन. 

यह भी पढ़ें- 'बैटिंग ऑलराउंडर नहीं हैं', अंग्रेजों पर अकेले भारी पड़े मिन्हास, बल्ले के बाद गेंद से मचाई तबाही, शाहीन ने कहा...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com