विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2021

कर्नाटक : दूसरे धर्म की लड़की संग सफर करने पर सजा, युवक को मारा चाकू

कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) में एक 23 वर्षीय युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसपर चाकू से वार किया गया. पीड़ित अस्पताल में भर्ती है.

कर्नाटक : दूसरे धर्म की लड़की संग सफर करने पर सजा, युवक को मारा चाकू
पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • युवक को पहले बेरहमी से पीटा
  • फिर पिछले हिस्से में मारा चाकू
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मंगलुरु:

कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) में एक 23 वर्षीय युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसपर चाकू से वार किया गया. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दूसरे धर्म की युवती के साथ बस में सफर कर रहा था. मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, 'मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में कल रात करीब 9:30 बजे बस को रोका गया और युवक और युवती जोकि क्लासमेट हैं और दोस्त हैं, दोनों को बस से नीचे उतारा गया. युवक को पीटा गया, जब लड़की ने उसे बचाना चाहा तो उसको भी चोट पहुंचाई गई.'

पुलिस कमिश्नर ने NDTV से बातचीत में कहा, '7 या 8 लोग पुलिस कस्टडी में हैं. इस मामले में बजरंग दल से जुड़े चार अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.'

उत्तर प्रदेश : बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के पीछे बताई ये वजह

उन्होंने आगे कहा, 'चार लोग कार से आए थे और उन्होंने बस को रुकवाया. लड़के को पीटा और उसके पिछले हिस्से में चाकू से वार किया. वो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है.'

मनचले ने घर में घुसकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारा चाकू, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस ने बताया कि लड़की बेंगलुरु जा रही थी और उसका दोस्त उसकी मदद के लिए उसके साथ जा रहा था क्योंकि वह शहर को अच्छे से जानता है. वे दोनों क्लासमेट हैं. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पीड़ित को पिछले कई साल से जानती है.

पति की हत्या कर घर में दफना दिया, हैदराबाद में बीवी की करतूत का ऐसा हुआ खुलासा

इस केस में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. ACP की अगुवाई वाली विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को युवक-युवती के बस में जाने की जानकारी किसने दी.

VIDEO: बुलंदशहर : मामूली से झगड़े पर हत्या, युवक ने बाइक सवार का किया मर्डर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boy Stab In Karnataka, Karnataka Police, Mangaluru Boy Stab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com