विज्ञापन

'यह 30 साल का बल्लेबाज भी नहीं कर सकता', पठान ने डिकोड की वैभव की पावर

वैभव ने मंगलवार को 19 गेदों पर 4 चौकों और इतने ही छक्कों से दिखाया कि नियमित रूप से मैच न मिलने के बावजूद उनके बल्ले की धार कम नहीं हुई है

'यह 30 साल का बल्लेबाज भी नहीं कर सकता', पठान ने डिकोड की वैभव की पावर
पठान ने वैभव को लेकर अहम बात कही है
source: X

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से चर्चा में हैं. तीसरे मैच में भले ही वह अपनी पारी को अभिषेक शर्मा जैसा बड़ा नहीं खींच सके, लेकिन सूर्यवंशी ने अपने छोटे शो में जितना और जैसा दिखाया, उसने फैंस को खासा प्रभावित किया. वेलिंगटन में वैभव ने 19 गेंदों पर  45 रन की पारी से दिखाया कि भले ही उन्हें बीच-बीच में लंबा ब्रेक मिलता रहा हो, लेकिन उनके बल्ले की धार बराबर बनी हुई है. उनके स्ट्रोकों की पावर भी बरकरार है और अब पूर्व इरफान पठान ने सूर्यवंशी द्वारा उत्पन्न की जाने वाली इस पावर को डिकोड किया है.   वैभव ने पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में अभिषेक के साथ मिलकर कीवी बॉलरों का जो हाल किया, उसका असर पता नहीं बाकी दो मैचों में मेजबानों से जाएगा भी या नहीं. दोनों ने मिलाकर पावर-प्ले में ही 118 रन जोड़ दिए थे. 

यह भी पढ़ें: 28.7 करोड़ व्यूज, आकाश चोपड़ा ने एक साल में यू-ट्यूब से कमाए इतने करोड़! जानें हर महीने बनता है कितना

पठान ने कहा, 'आपको कभी भी उनके बैट फ्लो (बल्ले के प्रवाह) को कम नहीं आंकना चाहिए. वह इतनी ताकत पैदा करते हैं जो 30 साल का एक मजबूत खिलाड़ी भी नहीं कर पाता. वह यह सब इसलिए करने में सक्षम हैं क्योंकि उनका बल्ला जिस तरह से घूमता है, उसमें उनके कूल्हे (हिप) और कंधे (शोल्डर) का बेहतरीन सेपरेशन (अलगाव) होता है. उनके शरीर में बहुत अधिक हलचल होती है, लेकिन उनका सिर फिर भी पूरी तरह से स्थिर रहता है.' 45 रनों की अपनी पारी में सूर्यवंशी ने 40 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे.

'वैभव की दी यह चोट शानदार थी'

पठान ने कहा, 'उन्होंने पहली गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाया और न्यूजीलैंड को साफ संदेश दे दिया कि भले ही मैं 15 साल का हूं, लेकिन मुझे बच्चा मत समझो. मैं आप पर हमला बोलूंगा. और जब आप पहले ही ओवर में 20 से ज्यादा रन बना लेते हैं, तो आप सीधे विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल देते हैं.  इसलिए, वैभव की वह पहली 'चोट' बहुत महत्वपूर्ण थी.' हालांकि पठान ने कहा कि सूर्यवंशी की इस पारी की वजह से उनके जन्मदिन का केक और भी ज्यादा मीठा हो गया, लेकिन इसके बावजूद बाएं और दाएं हाथ के संयोजन (कॉम्बिनेशन) को बनाए रखने के लिए वह पारी की शुरुआत में संजू सैमसंग को देखना चाहते हैं.

'छोटे बच्चे के लिए यह आसान नहीं'

उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते हुए देखना मेरा जन्मदिन शानदार बना गया. यह केक से भी ज्यादा मीठा था. मैं दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों से ओपनिंग कराना पसंद नहीं करता. यही वजह है कि मैं चाहता था कि संजू ओपनिंग करें और वैभव नंबर तीन पर आकर खुद को ढालने की कोशिश करें, लेकिन एक छोटे बच्चे के लिए यह आसान नहीं है.'

F.A.Q: वैभव की तीसरे मैच में खेली पारी को Frequently Asked Questions सें समझें

प्र.:- मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितने रन बनाए और इसके लिए कितनी गेंदों का सामना किया?

उ.;- वैभव सूर्यवंशी ने मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए कुल 45 रन बनाए.

प्र.:- वैभव सूर्यवंशी को किस खिलाड़ी ने और किसकी गेंद पर आउट किया?

उ.;- वैभव सूर्यवंशी को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया गया और मैथ्यू फिशर  ने उनकी विकेट ली.

प्र.:- वैभव सूर्यवंशी की इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट कितना रहा?

उ.;- इस शानदार पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 236.84 रहा

प्र.:- वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में कुल कितने चौके और छक्के जड़े?

उ.;- उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए.

प्र.:- वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री से कुल कितने रन बटोरे?

उ.;- वैभव ने अपनी पारी में चौकों और छक्कों (बाउंड्री) की मदद से कुल 40 रन बनाए।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 10/27/2026 Nzin10272026271648, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com