विज्ञापन
18 minutes ago

Cyclone Arnab LIVE Updates: बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान 'अर्नब'  आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ चुका है. विशाखापट्टनम के पास उसका लैंडफॉल चल रहा है, यह करीब दो घंटे तक चलेगा. इस दौरान हवा की स्पीड 125-135kmph रही, जो कि 150kmph तक पहुंचने का अनुमान है. भीषण तूफान की वजह से आंध्र के अनकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा और कोनसीमा जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. तूफान की भयावहता को देखते हुए करीब 4,000 साइक्लोन शेल्टर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बनाए गए हैं. 84,000 से  ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए हैं.  इस तूफान का असर फ्लाइट्स और रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है. विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं. वहीं रेलवे ने 50 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. तूफान की वजह से मंगलवार से ही ओडिशा में भारी बारिश हो रही है. राज्य के 16 जिलों में स्कूल बंद हैं. 

ये भी पढ़ें-'अर्नब' का कहर: भीषण चक्रवात से कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं, आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, यूपी तक असर

ये भी पढ़ें-चक्रवात 'अर्नब' का रेल पर असर, दक्षिण मध्य रेलवे ने 11 ट्रेनें की कैंसिल, मौसम के अनुसार हो सकता है डायर्वजन

ARNAB LIVE UPDATES...

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात 'अर्नब' से पेड़ टूटे, जानवर परेशान

 

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र की बिजली वितरण कंपनियां हाई अलर्ट पर

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गोत्तिपति रवि कुमार ने मंगलवार को चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के मद्देनजर बिजली वितरण कंपनियों को हाई अलर्ट पर रहने और जन सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था.

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र के 84,000 से अधिक लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए

आंध्र प्रदेश के संवेदनशील जिलों के लोगों को सतर्क रहने और चक्रवात के तट से गुजरने के बाद भी घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. प्रभावित जिलों में 84,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा चुका है.
 

Cyclone Arnab Latest Updates: चक्रवात 'अर्नब' का आंध्र में लैंडफॉल जारी

चक्रवात अर्नब के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की प्रक्रिया सुबह लगभग 6:30 बजे शुरू हुई. इसके आगे बढ़ने की गति धीमी होने की वजह से यह प्रक्रिया अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी. अभी हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा है, जो 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. लैंडफॉल पॉइंट  बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के दक्षिण में है. 

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आधी रात आंध्र प्रदेश का ये हाल

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' की वजह से रात को करीब 1 बजे कोनासीमा जिले के अमलापुरम में बहुत तेज़ हवाएं चलीं और भारी बारिश भी हुई. 
 

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात 'अर्नब' से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश

चक्रवात अर्नब के प्रभाव की वजह से पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. 

Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र में भारी बारिश, पेड़ उखड़े

चक्रवात 'अर्नब' के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में तट से टकराने के बाद कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं. सड़कें जलमग्न हो गई हैं.

Cyclone Arnab LIVE Updates: कुछ घंटों में ओडिशा पहुंचेगा चक्रवात 'अर्नब'

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने  चक्रवात 'अर्नब' पर कहा, "लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह करीब 1:30 बजे काकीनाडा में शुरू हुई और यह आंध्र प्रदेश राज्य की ओर बढ़ने लगी. आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने के बाद यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और मलकानगिरी तक पहुंचेगा.इसे ओडिशा पहुंचने में अभी कुछ और घंटे लगेंगे. स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, हमने अलग-अलग जगहों पर 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात की हैं, जिनमें 60 ODRF टीमें, 9 NDRF टीमें और 244 फायर एंड इमरजेंसी टीमें शामिल हैं. 

Cyclone Arnab Rain Alert LIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से ओडिशा में भारी बारिश

 ओडिशा के गोपालपुर में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव की वजह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.  तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

Cyclone Arnab LIVE: मंगलवार शाम 5:30 बजे आंध्र तट पर पहुंचा था तूफान 'अर्नब'

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार शाम 5:30 बजे यह आंध्र प्रदेश तट के बेहद करीब पहुंच चुका था और काकीनाडा से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था.

Cyclone Arnab LIVE Updates: तूफान 'अर्नब' का असर उत्तर प्रदेश तक

चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ जैसे हालात की आशंका के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर है. हजारों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जबकि रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

Cyclone Arnab LIVE: आंध्रप्रदेश में तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आंध्रप्रदेश से टकराया. इसका लैंडफॉल तीन घंटे तक चला. इस दौरान हवा की गति 125-135kmph रही, इसके 150kmph तक पहुंचने का अनुमान है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Arnab LIVE Updates, Cyclone Arnab Alert, Cyclone Updates, Cyclone Updates Andhra Pradesh, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com