बड़ी फैमिली के लिए कार भी अक्सर बड़ी लेनी पड़ती है. खासतौर पर जब परिवार में 6 से 7 लोग हों तो सेवन सीटर कार का ऑप्शन लोग तलाशते हैं, जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में लोग ऐसी कार देखते हैं, जो सबसे किफायती हो और शानदार माइलेज देती हो. आज हम आपको एक ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके परिवार के लिए काफी बेस्ट हैं और इनमें से कुछ की कीमत 5.65 लाख से शुरू होती है. सबसे खास बात ये है कि इन कारों की माइलेज आपके बजट को भी नहीं बिगड़ने देगी.
5.65 लाख से शुरू होती है ये 7 सीटर कार
अगर आप अपने बजट में 7 सीटर कार की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए Nissan Gravite एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये है. इंजन और माइलेज की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 19 किमी प्रति लीटर तक की माइलेज देता है. इस कार में आराम से 7 लोग बैठ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सीट को फोल्ड कर बड़ा बूट स्पेस भी बनाया जा सकता है. इसमें टचस्क्रीन और रियर एसी वेंट्स जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं.
ट्राइबर भी है बेहतरीन विकल्प
Renault Triber भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. ये देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में से एक है और इसकी सेल भी काफी अच्छी है. रेनो ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है. वहीं ये 17 से 20 kmpl तक की माइलेज देती है. कार को उसकी फ्लैक्सिबिलिटी के लिए जाना जाता है. इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन और कमाल का इंटीरियर मिलता है.
महिंद्रा की बोलेरो Neo
अगर आप महिंद्रा का भरोसा चाहते हैं तो आपके लिए Bolero Neo सबसे अच्छा विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख है और ये हर तरह से काफी मजबूत मानी जाती है. माइलेज की बात करें तो ये 16 से 16.5 kmpl (डीजल) तक की माइलेज दे सकती है. अगर आप किसी ऐसे जगह रहते हैं, जहां सड़कें खराब हैं या फिर कच्ची हैं तो आपके लिए इससे अच्छी 7 सीटर कार नहीं हो सकती है.
सिट्रोएन एयरक्रॉस
Citroen Aircross भी एक 7 सीटर कार है और इसकी कीमत 8.29 लाख से शुरू होती है. ये कार करीब 17.6 से 18.5 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. इसमें भी जरूरत के हिसाब से पीछे की सीटों को हटाया जा सकता है. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली ये कार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.
मारुति की अर्टिगा
कीमत हिसाब से भले ही ये कार आखिर में आ रही हो, लेकिन सेल के मामले में ये 7 सीटर कार काफी आगे है. मारुति सुजिकी की अर्टिगा की कीमत 8.80 लाख से शुरू होती है और ये 20 से ज्यादा का शानदार माइलेज देती है. सीएनजी के साथ तो ये कार 26 से ज्यादा का माइलेज देती है. कंफर्ट और अच्छी रीसेल वैल्यू के चलते ये कार भारत की सबसे पॉपुलर 7 सीटर कार है. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड आते हैं, यानी सेफ्टी की भी कोई टेंशन नहीं है.
यह भी पढ़ें | 27KM का माइलेज, सनरूफ, कीमत 5.70 लाख से शुरू, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
यह भी पढ़ें | 26KM का माइलेज, कीमत 4.77 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाएं ऑटोमैटिक कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं