विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में दो दिन बारिश के आसार, चक्रवाती तूफान अर्णब से पलटेगा मौसम, बिहार-झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में IMD अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में 29 और 30 अक्टूबर को मौसम बदलने के साथ बादल छाये रहने, बारिश होने के आसार बन रहे हैं. चक्रवाती तूफान अर्णब और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऐसा हो सकता है.

दिल्ली-यूपी में दो दिन बारिश के आसार, चक्रवाती तूफान अर्णब से पलटेगा मौसम, बिहार-झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में  IMD अलर्ट
weather today Cyclone Storm Arnab
IANS

आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के आसपास विकराल रूप धारण कर चुका तूफान अर्णब का असर उत्तर भारत में भी देखा जा सकता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में भी बादल छाने के साथ शाम के वक्त हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तेज हवाएं और बिजली कड़ने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है. 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़कने से मौसम बदलने के आसार हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक गिर सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा. 

पहाड़ों में बर्फबारी आएगी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 28 से 30 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, पंजाब में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, पूर्वी राजस्थान और नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी29 से 31 अक्टूबर तक और पूर्वांचल में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. गोरखपुर, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो जोरदार बारिश हो सकती है.
पश्चिमी राजस्थान में भी 29 और 30 अक्टूबर को बारिश होने के आसार हैं. 

IMD Alert

उत्तराखंड-हिमाचल में आएगा तूफान

अगले दो-तीन दिन मौसम में ऐसे ही बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तर भारत में बादल छाये रहने के साथ तेज हवाओं का झोंका ठंड का अहसास बढ़ेगा, जो 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं. बारिश के अलावा बिजली गिरने की भी चेतावनी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तूफान आने की चेतावनी भी 29-30 अक्टूबर को है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान और छत्तीसगढ़ के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है. रीवा, सतना समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में गरज के साथ आंधी और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

IMD Weather Alert

बिहार-झारखंड तक बदलेगा मौसम

ओडिशा, झारखंड, बिहार और बंगाल में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है.ओडिशा में 27-28 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी है. ओडिशा और झारखंड में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड में तेज हवाओं से भी मौसम बदलेगा. बंगाल में तूफान के प्रभाव से बिहार, झारखंड में भी असर देखने को मिलेगा. बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. रांची, गुमला, धनबाद जैसे एरिया में मौसम में परिवर्तन के साथ बादल छाये रहने के आसार हैं.  

अर्णब तूफान आंध्र के तट से टकराया

मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश तट के पास, बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आगे बढ़ रहा है. यह आंध्र प्रदेश के नरसपुर, काकानीडा, मछलीपट्टनम, विशाखापटनम, बापटला जैसे इलाकों को भी अपने जद में ले रहा है.इस दौरान हवा की गति 125 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने के कारण अलर्ट घोषित किया गया है. तूफान की ये स्पीड 150 किमी तक जा सकती है. अगले कुछ घंटों के भीतर ये तट रेखा के करीब टकराने की संभावना है, जिससे आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert, Cyclonic Storm Arnab, Weather Today, Delhi Weather, Weather At My Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com