विज्ञापन

बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज जीते; पटना में RJD, तिरहुत में NDA, सारण में BJP बागी राहुल राज विजयी, कांग्रेस 0

बिहार विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजों में पटना से RJD, तिरहुत से NDA और दरभंगा से जनसुराज उम्मीदवार विजयी हुए. सारण में भाजपा के बागी राहुल राज ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की.

बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज जीते; पटना में RJD, तिरहुत में NDA, सारण में BJP बागी राहुल राज विजयी, कांग्रेस 0
बिहार MLC चुनाव: NDA-RJD को मिली बराबर चुनौती, इन्होंने दर्ज की जीत
NDTV
  • बिहार MLC चुनाव में NDA-RJD को मिली बराबर चुनौती
  • पटना शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा, NDA को तिरहुत में जीत
  • स्नातक सीटों पर जारी मुकाबला, नीरज कुमार बढ़त पर

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों ने राज्य के राजनीतिक दलों को मिले-जुले संदेश दिए हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर घोषित नतीजों में NDA, राजद और जनसुराज को जीत मिली, जबकि सारण में भाजपा के बागी उम्मीदवार राहुल राज ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी. उधर, कुछ स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है. परिणामों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तथा चुनावी संदेशों की अलग-अलग व्याख्या कर रहे हैं.

पहले एक नजर चुनावी नतीजों पर

बिहार की 8 MLC सीटों में से 4 के नतीजे घोषित हो चुके है. इनमें से कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. एक सीट बीजेपी, एक राजद, एक जनसुराज ने जीती, चौथे पर निर्दलीय विजयी. पटना शिक्षक सीट से 30 साल बाद बीजेपी के नवल किशोर हार गए हैं. 4 शिक्षक सीटों पर हुए चुनाव में, सभी सीटिंग MLC चुनाव हार गए हैं. पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण में कुर्सी पर काबिज नेता जीत से दूर रह गए.

तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA की जीत

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र सिंह ने करीब 600 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि NDA की जीत अपेक्षित थी और सभी को इसकी उम्मीद थी. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित किया है कि गठबंधन को शिक्षकों का समर्थन प्राप्त है. उधर, तिरहुत स्नातक सीट पर तिरहुत स्नातक क्षेत्र के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी के एनके यादव ने तीसरी बार जीत दर्ज की है.

पटना शिक्षक सीट पर राजद का कब्जा

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भाजपा समर्थित नवल किशोर यादव को 1057 वोटों से हराया. जीत के बाद डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना के दौरान काफी हंगामा हुआ, लेकिन वे हर परिस्थिति में मुकाबला करने के लिए तैयार थे. उन्होंने शिक्षकों से किए गए वादों को पूरा करने और उनके हितों के लिए काम करने का भरोसा भी दिलाया.

स्नातक सीटों नीरज की जीत का दावा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के नीरज कुमार ने जीत की ताल ठोक दी है. उनका कहना है कि 'अभी मतगणना की प्रक्रिया की चल रही है, मुझे जनता पर भरोसा है. ना तो हम रसगुल्ला बनाते हैं ना बनवाते हैं.' 

सारण में भाजपा बागी राहुल राज की बड़ी जीत

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम सबसे ज्यादा चर्चित रहा. भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 833 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की. जीत के बाद राहुल राज ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षकों की आवाज उठाई और शिक्षकों ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने विधान परिषद में शिक्षकों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाने का वादा किया. राहुल राज की जीत को NDA, राजद और जनसुराज तीनों के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है.

दरभंगा में जनसुराज का परचम

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जनसुराज समर्थित सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को करीब 1111 मतों से मात दी है. यह परिणाम जनसुराज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी लगातार शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देती रही है.

दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी का जलवा

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की गिनती के दौरान भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार दूसरे राउंड में बढ़त बनाए हुए थे. दूसरे राउंड में सर्वेश कुमार को 3695 मत, अनिल कुमार झा को 3220 मत, रजनीकांत पाठक को 826 मत और मोहम्मद इम्तियाज को 1819 मत मिले.

कोसी स्नातक सीट का ऐसा है हाल

यहां भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी प्रत्याशी डॉ एन के यादव कोसी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें : MLC चुनाव में BJP का दबदबा! यूपी में 7 सीटों पर बढ़त-जीत, बिहार में भी RJD को पछाड़ा, जनसुराज भी जीती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election Result, Bihar MLC Election Results, Teacher Constituency, RJD, NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com