भारतीय जनता पार्टी (BJP) मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी में है. पार्टी की तरफ से ये अभियान 15 मई से 15 जून तक चलाया जाएगा. दरअसल पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गों से संपर्क और वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क के लिए अभियान चलाए जाएंगे. इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों को निर्देश जारी किया गया है. मोदी सरकार (Modi Government) के कार्यों को जनता तक ले जाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
इसके लिए नेताओं को अपने संसदीय क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए योजना बनाने को कहा गया. शिक्षक, वकील, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी जैसे प्रोफेशनल्स से संपर्क साधने को भी कहा. मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने पर खासा जोर है. साथ ही योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को दर्शाने वाले कार्यक्रमों की रचना करने का भी निर्देश है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नए मतदाताओं से संपर्क साधने को कहा गया. धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किसान, मज़दूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करने को कहा गया. इसके अलावा सांसदों को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को इस अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें : कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 9,111 नए मामले आए सामने
ये भी पढ़ें : कर्नाटक : बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार, टिकट न मिलने से नाराज थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं