कर्नाटक में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. हुबली-धारवाड़ सेन्ट्रल सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज़ बीजेपी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने इस्तीफ़ा दे दिया है. आज वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बेंगलुरु में कांग्रेस दफ़्तर में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की. शनिवार को जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से भी इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश नाकाम हो गई.
बेंगलुरु में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में शेट्टार कांग्रेस में शामिल हुए. शेट्टार पिछले 6 चुनाव इसी हुबली-धारवाड़ सेन्ट्रल सीट से जीते हैं. ये लिंगायत समुदाय से आते हैं और इनका अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव है. ये कर्नाटक के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं. जगदीश शेट्टार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं. इसके अलावा वे बीजेपी से राज्य के मुख्यमंत्री तक रह चुके हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
कहा जा रहा है कि बीजेपी की ओर से मनाने की कोशिशों में जगदीश शेट्टार को केंद्र की राजनीति में लाने की पेशकश भी की गई थी. इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें केंद्र सरकार में पद देने की पेशकश भी की थी, लेकिन सब नाकाम रहा.
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी की ओर से शेट्टार को यह कहा गया था कि वे पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह बता दें कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं लेकिन शेट्टार इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने मीडिया में आकर इस को सार्वजनिक किया कि पार्टी ऐसा कह रही है. उनकी नाराजगी उजागर होने के बाद पार्टी ने मनाने के प्रयास तेज किए लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा. माना जा रहा है कि शेट्टार के जाने से पार्टी को राज्य में होने वाले चुनाव में नुकसान तो होगा.
कहा जा रहा है कि जगदीश शेट्टार आरएसएस से और बीजेपी से करीब पांच दशकों से जुड़े रहे हैं. उधर, बीजेपी की ओर से यह इशारा किया जा रहा है कि पार्टी नए नेताओं को मौका देना चाहती है. इसलिए वरिष्ठ नेताओं को अन्य जिम्मेदारियां दी जा रही है. इससे पहले बीएस येदियुरप्पा को भी पार्टी ने सीएम पद नहीं दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं