बीजेपी हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन देश में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेगी, सूत्रों के मुताबिक, इसमें पैगंबर मोहम्मद पर एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजस्थान में एक दर्जी की हत्या का मामला भी शामिल है. तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के साथ टकराव को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी उठाएगी, जो केंद्र में भाजपा शासित सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधती रहती है.
वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रस्ताव गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और भाजपा शासित कर्नाटक और असम के मुख्यमंत्रियों द्वारा अनुमोदित किया जाएगा. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि कन्हैया लाल जिसकी उदयपुर में दो लोगों ने हत्या कर दी थी, उस पर भी चर्चा की जाएगी. रियाज अख्तरी और गोस मोहम्मद को निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए दर्जी कन्हैयालाल की चाकू से मारकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, शाम को PM मोदी करेंगे बड़ी रैली
पांच साल बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक देश की राजधानी दिल्ली के बाहर हो रही है. वहीं, साल 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा एक दक्षिणी राज्य में तीसरी बैठक कर रही है. दक्षिण राज्यों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही भाजपा तेलंगानाराष्ट्र समिति (TRS) के साथ टकराव पर एक बयान भी जारी करेगी.
टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव, जो तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हैं, उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं, जो मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा निशाना साधते रहते हैं. शनिवार को, राव पीएम मोदी की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं थे. पीएम मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं. ऐसा तीसरी बार हुआ है कि के चंद्रशेखर राव पीएम मोदी की अगवानी करने नहीं पहुंचे हैं.
उदयपुर के कन्हैया लाल और सिद्धू मुसेवाला को BJP कार्यकारिणी की बैठक में दी गई श्रद्धांजलि
टीआरएस प्रमुख ने पीएम मोदी को "सेल्समैन" भी कहा और कहा कि मेक-इन-इंडिया के दावे झूठ हैं. राव 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए एक अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.
बीजेपी अपनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार पर भी चर्चा करेगी. आज हैदराबाद में बैठक के दौरान लोगों को एकजुट करने के लिए "हर घर तिरंगा" अभियान कार्यक्रम भी एजेंडे में होगा.
राष्ट्रीय बैठक आज शाम पीएम मोदी के उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद समाप्त होगी. इसके कुछ देर बाद पीएम मोदी शाम करीब 7 बजे हैदराबाद के परेड ग्राउंड में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं