उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बड़ी वारदात हुई. दो दिन से लापता बुजुर्ग दंपति का शव उन्हीं के घर ने एक बक्से में बंद मिला. दोनों के शव थैली में डाले हुए थे. यह देख गांव में सनसनी फैल गई, और हर कोई वारदात को देख चौक गया. सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एफएसएल टीम को भी बुला गया. बाद ने दंपति के शव को स्थानीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. अब पुलिस इस हत्या के मामले को लेकर जांच में जुटी है.
गुजरात में रहता था बेटा
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय बुजुर्ग लहरी लाल पालीवाल और 62 वर्षीय उनकी पत्नी राधा देवी पुनावली गांव ने अकेले रहते थे. उनका बेटा मनोहर गुजरात के राजकोट में काम करता है. मृतक लहरी लाल दूध देने का काम करते थे. बुधवार सुबह लहरी लाल दूध देने नहीं गए तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा. घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर कोई नहीं था.
पड़ोसियों ने बेटे को दी सूचना
पड़ोसियों ने उनके बेटे मनोहर को जानकारी दी. मनोहर ने अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में बताया और घर भेजा. सभी ने तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले. इसके बाद उनका बेटा मनोहर गुरुवार को गांव पहुंचा और थाने ने रिपोर्ट दी. जब बुजुर्ग नहीं मिले तो विरोध में लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन भी किया.
बदबू आने पर पड़ोसियों को पता चला
आज सुबह ही घर के पीछे की तरफ से बदबू आने लगी. लोगों ने देखा और बक्से को खोला तो उसमें थैली में बंद दम्पति के शव मिले, जिसे देख सभी हैरान रह गए. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सांवले रंग पर ससुराल वाले मारते थे ताना, सेल्समैन ने आत्महत्या की; चार पन्नों का मिला सुसाइड नोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं