बीजेपी की नई टीम में शामिल किए जाने का बाद राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अमरपाल मौर्या ने आभार जताया है. मौर्या ने कहा कि जब राज्यसभा भेजा गया था तब भी मैं क्षेत्र में था कुछ दोस्तों के फोन आए कि आपको सांसद का टिकट दिया जा रहा है. इस बार भी मैं एक काम से दिल्ली आया था तब पता चला कि नितिन नवीन जी की टीम में मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है.
अमरपाल मौर्या ने कहा कि चाय बेचने वाले के राज में ही सब्जी बेचने वाले किसान को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अमरपाल मौर्या उत्तर प्रदेश के रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव है. ऐसे में PDA की भी कोशिश है कि पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को गोलबंद किया जाए.

अमरपाल मौर्य को बीजेपी की नई टीम में ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.
अमरपाल मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तब पिछड़ा वर्ग के बजाए अपने खानदान को बढ़ाने में लगे रहे. अखिलेश यादव को PDA का फुल फार्म भी नहीं पता होगा. बीजेपी का मकसद है कि जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना. लेकिन जब अखिलेश खुद सत्ता में थे तब पति, पत्नी, चाचा, भतीजा, ताऊ को ही सारा लाभ दिया जा रहा था.
बीजेपी के बाकी मोर्चाओं में किसे मिले जिम्मेदारी?
बीजेपी युवा मोर्चा की कमान डॉ हेमांग जोशी की दी गई है. वहीं महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रूप कुमारी चौधरी को दी है. वह छत्तीसगढ़ से आती हैं. किसान मोर्चा की जिम्मेदारी बंशीलाल गुर्जर को मिली है. बिहार के शिवेश कुमार राम को एसी मोर्चा की कमान मिली है. उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: कभी विधानसभा टिकट तक नहीं मिला था, अब विनोद तावड़े बिहार से यूपी तक छाए; क्यों हाईकमान को इतना भरोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं