विज्ञापन

पूरे पंजाब में 12 घंटे चली रेड के बाद सीबीआई ने लिखा, कहीं कुछ नहीं मिला- CM भगवंत मान

पंजाब में सीबीआई की रेड पर सीएम भगवंत मान बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो राज्य के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे.

पूरे पंजाब में 12 घंटे चली रेड के बाद सीबीआई ने लिखा, कहीं कुछ नहीं मिला- CM भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान
संगरूर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब में सीबीआई की 12 घंटे की रेड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि एजेंसी की टीमें खाली हाथ लौटीं और पूरे पंजाब में बड़ी तलाशी के बावजूद कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि यह नतीजा सरकार की ईमानदारी का साफ सबूत है. उन्होंने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं, बल्कि पंजाब की सेवा करने के लिए आए हैं और पंजाबी कभी भी ‘धक्केशाही' बर्दाश्त नहीं करेंगे.

‘एक्स' पर पोस्ट करते हुए, सीएम मान ने लिखा कि सीबीआई रेड सिर्फ राजनीतिक बौखलाहट का नतीजा है. हम डराने या बदनाम करने की ऐसी कायरतापूर्ण कोशिशों से ना डरेंगे या ना ही झुकेंगे हम यहां पैसा कमाने नहीं, पंजाब की सेवा करने आए हैं, और पंजाबी कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं करते. 

संगरूर में एक समरोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि न तो वह और न ही पंजाब सरकार ऐसी चालों से डरने वाली है. उन्होंने कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं. हम केंद्रीय एजेंसियों का सामना करेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे. बीजेपी को समझना चाहिए कि पंजाबी धमकियों या धक्केशाही से डरने वाले नहीं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई रेड की समय बहुत महत्वपूर्ण है और इससे पता चलता है कि बीजेपी ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.  उन्होंने कहा कि पंजाब इस डराने-धमकाने की राजनीति का शिकार नहीं होगा.  सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कोशिश सिर्फ उन्हें राजनीतिक  तौर पर टारगेट करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवार और पंजाब सरकार के द्वारा किए जा रहे काम को बदनाम करने के उद्देश्य से की गई है.

राज्य सरकार के चल रही 'युद्द नशिआं विरुद्ध' मुहिम का ज़िक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राजनीतिक दबाव उनके इरादे को कमजोर नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि हम ड्रग्स के खिलाफ इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि पंजाब के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है.  उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने बार-बार अपनी हिम्मत दिखाई है और वे धमकियों, रेड या राजनीतिक  दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के संस्थानों का राजनीतिक मकसद से गलत इस्तेमाल करने की कोशिशों का पर्दाफाश करती रहेगी और राज्य की भलाई और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी. उन्होंने कहा, "हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. हम हर एजेंसी, हर जांच और हर चुनौती का हिम्मत से सामना करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP Vs BJP, Bhagwant Mann, Punjab AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com