विज्ञापन

अय्यर ने तोड़ा कोहली का 'विराट रिकॉर्ड', 3 शतक के बावजूद रोहित ऐसा नहीं कर सके, बाबर आजम अभी भी चैलेंज

विंडीज के खिलाफ लखनऊ में तूफानी शतक के बाद कहा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर ने अब बतौर कप्तान अपने पैर जमा रिए हैं. पिछली कुछ नाकामी के बाद हो रही आलोचना अब पूरी तरह जमींदोज हो चुकी है

अय्यर ने तोड़ा कोहली का 'विराट रिकॉर्ड', 3 शतक के बावजूद रोहित ऐसा नहीं कर सके, बाबर आजम अभी भी चैलेंज
कहा जा सकता है कि अब श्रेयस अय्यर के पैर जम चुके हैं
source: X

देर से आए, लेकिन दुरुस्त आ चुके हैं. पैर जम चुके हैं. कम से कम विंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के बाद ऐसा कहा जा सकता है. भारत की इस शानदार जीत में अय्यर ने 10 चौकों और 6 छक्कों से नाबाद 102 रन बनाए, तो टी20 कप्तान देश भर में फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. बहरहाल,इस पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर ने वह कारनामा कर दिया, जो उनसे पहले न ही कोहली कर सके और न ही कई साल कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव. और जिस अंदाज में श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में शतक जड़ा, उससे यह भी साफ है कि अभी तो महज शुरुआत भर है. अगले कुछ सालों में उनके बल्ले से ऐसी और भी कई पारियां देखने को मिलेंगी.  

यह भी पढ़ें: ये भुवनेश्वर की टीम इंडिया नहीं, विश्व कप प्लान में वापसी है! इन 5 वजहों ने कराया 4 चार साल बाद कमबैक

पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर

दरअसल भारतीय टी20 कप्तान की यह तूफानी पारी नंबर-4 पर आई. यह इस पारी का ही असर था कि टीम इंडिया ने कहीं पहले और सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ ही इस फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. यह वह कारनामा रहा जो न पहले विराट कोहली ही कर सके और न ही सूर्यकुमार यादव. इससे पहले यह रिकॉर्ट विराट के नाम पर था, जिन्होंने विंडीज के खिलाफ साल 2019 में हैदराबाद में 50 गेंदों पर बिना आउट हुए 94 रन बनाए थे. 


बाबर आजम अभी भी शीर्ष पर

बहरहाल, टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए जब सबसे बड़े निजी स्कोर की बात आती है, तो इस मामले में पाकिस्तानी बाबर आजम टॉप पर हैं. बाबर नें सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली थी. बाबर के इस स्कोर की बराबरी बाद में सिंगापुर के कप्तान अत्रित दत्ता ने भी की थी, जिन्होंने 2024 में बैंकॉक में जापान के खिलाफ 122 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर का नाबाद 102 रन का स्कोर ऑल-टाइम सूची में सातवें स्थान पर है, लेकिन उनका 237.2 का शानदार स्ट्राइक रेट इस छोटी फॉर्मेट की सबसे धमाकेदार कप्तानी पारियों में से एक बनाता है.

भारतीय कप्तानों का स्पेशल क्लब!

बल्ले से शतक निकला, तो अय्यर टी20 में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए. इस मामले में रोहित शर्मा बॉस हैं, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि बतौर कप्तान इस फॉर्मेट में तीन शतक जड़े हैं. रोहित ने टी20 में तीन शतक तो बनाए, लेकिन वह भी लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी शतक नहीं बना सके. रोहित के तीनों ही शतक पहले बैटिंग करते हुए आए.  वैसे सूर्यकुमार यादव भी शतक बना चुके हैं और उन्होंने साल 2023 में दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Virat Kohli, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com