विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2023

बिहार : ट्रक की चपेट में आकर 2 किशोरी समेत 3 की मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

बिहार : ट्रक की चपेट में आकर 2 किशोरी समेत 3 की मौत
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. (file)
आरा:

बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत हरिगांव बाजार के समीप शनिवार रात्रि एक ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार ये तीनों अपने एक बीमार रिश्तेदार से मुलाकात कर जिला मुख्यालय आरा के एक निजी अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे.

यादव ने बताया कि इसी दौरान बाजार में भीड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए, जिससे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे की चार दुकानों में तोड़-फोड़ और आगजनी की.

घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-  आईएनएस विक्रांत की और बढ़ी ताकत... मिले नए रडार, घातक मिसाइल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Road Accident, Road Accident In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com