विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

पुष्पा भी फेल! बिहार में होली से पहले ट्रेन से शराब तस्करी की निंजा टेक्निक, ठिकाना भी ऐसा कोई सोच नहीं सकता, VIDEO

लाल चंदन की तस्करी पर बनी फिल्म पुष्पा में तस्करी के कई अनोखे तरीके दिखाए गए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि दूध के टैंकर से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी हो रही थी. लेकिन बिहार में शराब की तस्करी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं यहां तो पुष्पा भी फेल है.

पुष्पा भी फेल! बिहार में होली से पहले ट्रेन से शराब तस्करी की निंजा टेक्निक, ठिकाना भी ऐसा कोई सोच नहीं सकता, VIDEO
कटिहार जंक्शन पर ट्रेन की बोगी के नीचे से शराब की बोतलें निकालते लोग.
  • बिहार के कटिहार जंक्शन पर लोकल ट्रेन की जनरल बोगी के नीचे छिपाए गए 95.640 लीटर शराब बरामद की गई है
  • उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बंगाल से आ रही हाटे बाजारे ट्रेन से शराब जब्त हुई है.
  • शराब तस्करों ने ट्रेन के पहिए के पास बने होल में बोतलें छिपा रखी थी.
कटिहार:

Liquor Smuggling in Bihar: शराबबंदी वाले राज्य बिहार से शराब तस्करी के कई अजीबो-गरीब तरीके आपने देखे-सुने होंगे. लेकिन अब कटिहार से शराब तस्करी के एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां लोकल ट्रेन से शराब तस्करी हो रही थी. ट्रेन से तस्करी पहले भी होती आई है. लेकिन अभी सामने आए मामले में तस्करी का तरीका सबसे अलग है. दरअसल तस्करों ने लोकल ट्रेन की बोगी के नीचे पहिए के पास शराब बने एक होल में शराब की कई बोतलें छिपा रखी थी. कटिहार जंक्शन पर मंगलवार को उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बंगाल से आने वाली ट्रेन हाटे बाजारे के जनरल बोगी के नीचे से कई बोतलें शराब मिली.

बंगाल से आने वाली ट्रेन में बोगी के नीचे छिपा रखी थी शराब

दरअसल बिहार में जैसे-जैसे होली नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शराब तस्करी के मामलों में तेजी आई है. पुलिस, उप्ताद विभाग की सख्ती के बाद तस्कर शराब लाने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं. इसी कड़ी में कटिहार जंक्शन से चौंकाने वाला शराब तस्करी का मामला सामने आया हैं. जहां शराब तस्करों ने बंगाल से आने वाले ट्रेन के जनरल बोगी के नीचे शराब की कई बोतलें छिपा रखी थी. 

ट्रेन की बोगी के नीचे से निकली शराब की बोतलें.

ट्रेन की बोगी के नीचे से निकली शराब की बोतलें.

हाटे-बाजार एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिली शराब की खेप

उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की ज्वाइंट रेड में बंगाल से आने वाली ट्रेन हाटे बाजारे ट्रेन के जनरल बोगी के नीचे पहिए के पास से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्कर जितना भी तरीका अपना लें, उन लोगों के नजर से बच पाना नहीं संभव है. उत्पाद विभाग ने ट्रेन के बोगी के नीचे से  95.640 लीटर और दो अलग-अलग मामले में कुल 112 लीटर शराब जब्त किया गया है. 

उत्पाद अधीक्षक बोले- हमारी टीम की पैनी नजर हर जगह

कटिहार के उत्पाद अधीक्षक सुभाष प्रसाद सिंह ने कहा कि आप लोगों ने कई बार देखे हैं कि साड़ी पहन के और नीचे टेप लगाकर बुर्का पहन कर औरतों को शराब लाने पकड़ा गया है. शराब तस्करी के लिए शातिर अलग-अलग बुद्धि लगाते रहते हैं. अब आज का मामला भी इसका ही उदाहरण है. लेकिन हमारी टीम की पैनी नजर हर जगह है.  

प्लेटफॉर्म पर छानबीन में जुटे जवान.

प्लेटफॉर्म पर छानबीन में जुटे जवान.

बिहार से शराब तस्करी के चौंकाने वाले वीडियो आते रहे हैं

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कल सुबह से लेकर रात तक 112.1 40 लीटर विदेशी शराब जब्त हुआ है. चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं. एक बाइक भी जब्त हुई है. मालूम हो कि इससे पहले भी बिहार में कई बार टैंकर, एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी, नेता का गाड़ी, यात्री बस जैसे वाहनों से शराब की तस्करी के मामले सामने आए है. हाल ही में बाइक पर कुर्सी बेचने वाले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें तस्कर ने कुर्सियों के बीच बने गड्ढे में शराब की बोतलें छिपा रखी थी.

यह भी पढ़ें - कार्टून में बीयर की कैन और ऊपर लोहे की प्लेट... शराबबंदी वाले बिहार में 'पुष्पा स्टाइल' में हो रही थी तस्करी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Liquor, Bihar Liquor Smuggling, Bihar Liquor Smuggling ViDEO, Katihar Liquor Smuggling, Hate-Bazar Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com