बिहार के कटिहार जंक्शन पर लोकल ट्रेन की जनरल बोगी के नीचे छिपाए गए 95.640 लीटर शराब बरामद की गई है उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बंगाल से आ रही हाटे बाजारे ट्रेन से शराब जब्त हुई है. शराब तस्करों ने ट्रेन के पहिए के पास बने होल में बोतलें छिपा रखी थी.