विज्ञापन

सिपाहियों का कत्ल... बिहार विधानसभा में शराब डिलिवरी की बात से पलटे RJD नेता सुनील सिंह

RJD के एमएलसी सुनील सिंह ने विधानसभा में शराब डिलीवरी कराने का दावा किया था, लेकिन वह ऐसा करवा नहीं पाए. उन्होंने कहा कि शराब मंगाना आसान है, लेकिन सिपाहियों की नौकरी खतरे में आ जाएगी.

सिपाहियों का कत्ल... बिहार विधानसभा में शराब डिलिवरी की बात से पलटे RJD नेता सुनील सिंह
  • RJD एमएलसी सुनील सिंह ने विधानसभा में शराब डिलीवरी कराने का दावा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया
  • सुनील सिंह ने कहा कि शराब मंगाना आसान है पर सिपाहियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है
  • जीतन राम मांझी ने भी माना कि बिहार में शराब का अवैध व्यापार व्यापक रूप से हो रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

विधानसभा में शराब डिलिवरी कराने की बात से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह पलट गए हैं. सुनील सिंह ने 27 फरवरी को विधानसभा में शराब डिलीवरी कराने की बात कही थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया. अब सुनील सिंह कह रहे हैं, 'शराब मंगाना आसान है, लेकिन सभी सिपाहियों का कत्ल कर दिया जाएगा, सस्पेंड कर दिया जाएगा. हम किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनना चाहते हैं. 

इधर, जीतन राम मांझी जी भी कह रहे हैं कि हमारी पार्टी के MLA कह रहे हैं कि दिखता नहीं है, लेकिन बिकता हर जगह है. फिर आपने खुद कहा है कि साढ़े 4 करोड़ लीटर शराब बरामद हुई है. उन बोतलों में गंगाजल तो भरा हुआ नहीं था.

Latest and Breaking News on NDTV

RJD नेता ने किया था ये दावा 

बिहार में शराबबंदी की आड़ में हो रहे भ्रष्‍टाचार पर हमला बोलते हुए सुनील सिंह ने कहा था  कि राज्‍य में आज भी शराब सबको मिल रही है. बस अब इसे लेने नहीं जाना पड़ता, क्‍योंकि  इसकी की सरेआम डिलीवरी हो रही है. बिहार में शराबबंदी सिर्फ नाम के लिए है. जमीनी स्‍तर पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. अगर आपको सबूत चाहिए, तो 27 फरवरी को सदन के अंतिम दिन मैं विधानसभा परिसर में ही शराब की डिलीवरी करवा कर दिखा सकता हूं. 

शराबबंदी के बाद बढ़ गई खपत!

सुनील सिंह ने दावा किया था कि साल 2016 से लागू हुई शराबबंदी के बावजूद भी राज्य में इसकी खपत में कमी नहीं आई है. बल्कि इस नए कानून की वजह से राज्य में अवैध कारोबार और बढ़ गया है. सुनील सिंह ने कहा कि हम साफ तौर पर कहते हैं कि 2016 से पहले राज्य में जितनी शराब की खबत थी, उसकी तुलना में शराबबंदी होने के बाद खपत कई गुना ज्यादा बढ़ी है. ये बात किसी छिपी नहीं है.

ये भी पढ़ें :- 'सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा,' बिहार में शराबबंदी पर RJD एमएलसी सुनील सिंह का बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com