- रहमान के पास है MBBS और MD की डिग्री
- बाद में उन्होंने यूपीएससी में भी हासिल की सफलता
- पुलिसकर्मियों की कोरोना से बचाव में बन रहे मददगार
Coronavirus Pandemic: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले (West Bengal's Malda district) में तैनात एक IPS अफसर, अपने मेडिकल नॉलेज के जरिये सहयोगियों की कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद कर रहे हैं. मालदा जिले के एडीशनल एसपी (Headquarters) एचएम रहमान (HM Rehman) UPSC परीक्षा में कामयाबी हासिल करने के पहले MBBS और MD की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं. रहमान ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक (SP) आलोक राजोरा के प्रोत्साहन के बाद पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने लगे हैं. उन्होंने कहा, "मैं एक पुलिसकर्मी हूं और एक डॉक्टर भी हूं. मुझे अपनी 'टीम' के साथियों को जानलेवा वायरस के बारे में जागरूक करने और संक्रामक को हराने के लिए सतर्क रहने की जिम्मेदारी को भी पूरा करना है.
भारत में COVID-19 के कुल मामले 19 लाख के पार
रहमान उन पुलिसकर्मियों को सलाह और परामर्श देने का काम करते हैं जो फील्ड ड्यूटी पर जाते हैं. उन्होंने बताया कि मालदा जिले में 250 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और इनमें से 201 अब स्वस्थ हैं. इन 201 में से 156 तो अब ड्यूटी पर भी वापस आ चुके हैं. रहमान ने बताया,‘‘ हमने यह सुनिश्चित किया कि सेवा में ज्यादा उम्र के कर्मियों को इस समय अग्रिम मोर्चे पर तैनात न किया जाए. इसके अलावा जो वायरस से संक्रमित थे, उनके लिए मेरी जिम्मेवारी थी कि उनके मनोबल को ऊंचा रखा जाए. मैंने इन लोगों से सभी एहतियात बरतने को कहा और मैं नियमित तौर पर इन लोगों से बात करता था.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि रहमान इस साल फरवरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) में तैनात हुए हैं. रहमान ने पुलिसबल के सभी सदस्यों को ड्यूटी करते समय बुनियादी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि वह जूनियर सहयोगियों 24x7 के लिए फोन पर उपलब्ध हैं.
भारत में 186 दिन में 18 लाख से ज्यादा कोरोना केस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं