कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. 25 लोग घायल हुए हैं. इस सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया है.
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और यह बताता है कि किस तरीके से हमारी सरकार संवेदनशील है.
उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की घटना के बाद भी राहुल गांधी की गोवा में आज एक बड़ी रैली है जो दिखाता है कि वह कितने सेंसेटिव हैं. उन्होंने कहा कि उनको भी थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.
चिराग ने और क्या-क्या कहा?
चिराग पासवान ने और भी कई मुद्दों पर बात रखी. बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 'भारत छोड़ने' का नोटिस दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कोई भी विदेशी व्यक्ति हमारी जमीन पर आकर प्रोटेस्ट करेगा, यह स्वीकार नहीं होगा. सरकार ने बिल्कुल सही किया है. भारत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, यह नहीं हो सकता.
वहीं, बिहार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के 'हत्याएं होती रहती हैं' वाले बयान पर चिराग ने कहा कि एक भी घटना होती है तो हमारे लिए शर्म की बात है. घटना नहीं होनी चाहिए. इस तरह का बयान नहीं आना चाहिए.
बिहार की राजनीति से जुड़े सवाल
राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव की ओर से सरकार पर सवाल उठाए जाने पर चिराग ने कहा कि मैं जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि मैं वहां का सांसद हूं.
इसके अलावा, विधान परिषद चुनाव में जदयू विधायक अनंत सिंह का अपनी ही पार्टी की उम्मीदवार का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी के मामले में तो नहीं बोल सकता लेकिन विधानसभा की तर्ज पर ही इस चुनाव का परिणाम आएगा और हम सभी सीटों पर जीतेंगे.
यह भी पढ़ेंः बारिश, अनाउंसमेंट और फिर भगदड़... कोलकाता दुर्गा पंडाल में कैसे गईं 19 जानें, इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं