विज्ञापन

Exclusive: बदहवास दौड़ते लोग, बिलखते बच्चे... कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ का वीडियो आया सामने

हादसे से जुड़े वीडियो में वह लम्हा देखा जा सकता है, जब शनिवार शाम कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 19 लोगों की मौत है.

Exclusive: बदहवास दौड़ते लोग, बिलखते बच्चे... कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ का वीडियो आया सामने
दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है. (Photo: IANS)
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने के बाद करीब 19 लोगों की मौत हो गई है. शनिवार शाम को हुए इस हादसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस कदर पूजा पंडाल में भगदड़ मची और लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ सेकंड की इस क्लिप को वहां मौजूद एक शख्स ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया था. इसमें दर्जनों लोग एक संकरे, कम ऊंचाई वाली छत वाले और चारों तरफ से घिरे रास्ते में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां महिलाएं और बच्चे मदद के लिए चिल्ला रहे हैं.

वीडियो में लोग एक-दूसरे से बिल्कुल सटकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, उनके बीच हिलने-डुलने की भी कोई जगह नहीं है. कुछ लोग गिरने से बचने के लिए दीवार को पकड़े हुए नजर आए.

सामने आए एक और वीडियो में लोगों की भारी भीड़ पंडाल की ओर तेजी से बढ़ती दिख रही है, जिसमें कुछ लोग बारिश के बीच छाता पकड़े हुए दौड़ रहे हैं.

10 दिनों तक चलने वाले हिंदू त्योहार के सातवें दिन यानी सप्तमी को चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी बारिश के बीच शाम करीब 7:40 बजे भगदड़ मच गई. 

दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़ के बाद बिखरे जूते-चप्पल.

दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़ के बाद बिखरे जूते-चप्पल.
Photo Credit: PTI

 हादसे में मारे गए लोगों में 13 महिलाएं और दो नाबालिग शामिल थे, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें से तीन को ICU में भर्ती कराया गया है और एक की हालत गंभीर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Kolkata Durga Pandal, Kolkata Durga Pandal Accident, Viral Video, Durga Puja Bengal Celebrations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com