पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी पर कटाक्ष किया और संभावना जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक अब पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं. सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे,
हालांकि, पांच विधायकों में से एक अंबिका रॉय ने रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और ‘‘भाजपा के एक वफादार सिपाही बने रहने'' की इच्छा जताई. सुप्रियो ने हालांकि बंगाली में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं. आज पांच और चले गए. शिव बाबू (राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के अभियान की देखरेख की थी) अब तक कैलाश पर्वत पर जा चुके होंगे. यदि आप बंगाली केकड़ों को ढूंढना चाहते हैं जो आपको पीछे से खींचेंगे तो मुरलीधर लेन (प्रदेश भाजपा का पता) पर जाएं.''
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
राजनीतिक रूप से शक्तिशाली मतुआ समुदाय के पांच असंतुष्ट विधायक - मुकुटमोनी अधिकारी (राणाघाट दक्षिण), सुब्रत ठाकुर (गायघाटा), अंबिका रॉय (कल्याणी), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और असीम सरकार (हरिंगहाटा) ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा गठित विभिन्न समितियों से हटाए जाने के बाद भाजपा विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया था.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा. हम उन्हें नयी समितियों में शामिल करेंगे. उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं