- बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इकरा हसन को गुर्जर समुदाय से होने पर हिंदू से शादी करने की सलाह दी.
- नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यदि इकरा हसन पहल करें तो हिंदू गुर्जर समाज के किसी युवक से शादी करवाई जाएगी.
- विधायक ने गुर्जर समाज के आईएएस, डॉक्टर और नेताओं का हवाला देते हुए शादी में सहयोग का आश्वासन दिया.
यूपी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के एक बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कैराना से सांसद इकरा हसन पर बयान देते हुए कहा कि यदि वह खुद को गुर्जर समाज का हिस्सा मानती हैं, तो उन्हें किसी हिंदू से शादी करनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि इकरा हसन तैयार हों तो गुर्जर लड़के से शादी करा देंगे.
बीजेपी नेता नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हमारे गुर्जर भाइयों ने बता दिया कि वह गुर्जर हैं. वह अब कहती घूम रही हैं कि गुर्जर हैं. अगर इकरा हसन गुर्जर हैं तो वह किसी हिंदू लड़के से शादी करें. हम उन्हें परिवार की बेटी मांग लेंगे. हिंदू गु्र्जरों में आईएएस है और डॉक्टर में हैं. आप जिस लड़के से कहेंगी, उससे शादी करेंगे. लेकिन आप पहल तो करिए. उनको जब गुर्जरों ने वोट दिया है और उन्हें अपनी बेटी मान लिया है तो फिर हिंदू गुर्जर से शादी करें. फिर आप जो कहेंगी, उसके लिए हम लोग तैयार हैं. आपके साथ हैं.
'वह खुद भी जाकर कह रही हैं कि हम गुर्जर हैं'
बीजेपी नेता नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'कैराना की सांसद के लिए हमारे गुर्जर भाइयों ने उन्हें बताया कि वह गुर्जर हैं और वह खुद भी जाकर कह रही हैं कि हम गुर्जर हैं. आपने भी ऐसा ही सुना है न? मुसलमानों ने, जो गुर्जर बने थे, उन्होंने प्रदीप चौधरी को एक वोट भी नहीं दिया. आज रोहित भाई के पीछे भी पूरी ताकत लगा दी गई. पता नहीं इनका कौन-सा झगड़ा चल रहा है.
वह किसी हिंदू लड़के से शादी करें : नंद किशोर गुर्जर
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हमने केवल इतना कहा कि अगर वह गुर्जर हैं, तो हम भी माननीय सांसद इकरा हसन को अपने परिवार की बेटी मान लेंगे. वह किसी हिंदू लड़के से शादी करें. जब गुर्जरों ने उन्हें वोट दिया है और अपनी बेटी मान लिया है, तो हिंदू गुर्जर समाज में नेता भी हैं, डॉक्टर भी हैं, आईएएस भी हैं और पीसीएस अधिकारी भी हैं.
उन्होंने कहा कि मैंने तो यहां तक कहा कि हमारे यहां लड़के डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और अन्य अच्छे पदों पर हैं. अगर आप पहल करेंगी और किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करेंगी, तो यह कोई राजनीतिक बात नहीं होगी. हम लोग आपकी पसंद के अनुसार उस लड़के की शादी करवाने में भी सहयोग करेंगे. लेकिन पहल आपको पहले करनी होगी.
ये भी पढ़ें : नीरज कुमार का विरोध कर JDU में अकेले पड़े अनंत सिंह? अब निशांत बोले- पिताजी के काम पर वोट मिलेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं