- रामलला प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड कलाकार और मशहूर हस्तियां पहुंची
- इनमें अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर भी शामिल हैं
- पीएम मोदी के संबोधन के वक्त कई लोगों को सेल्फी लेते देखा गया
अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के मौके पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), चिरंजीवी, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ सहित बड़ी संख्या में बॉलीवुड कलाकार और मशहूर हस्तियां पहुंची. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी, अभिनेता आयुष्मान खुराना, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने के साथ ही निर्माता महावीर जैन भी अयोध्या पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जब लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त कई लोग अपनी सीटों पर सेल्फी लेते देखे गए.
सेल्फी लेने वालों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित, राजकुमार हिरानी, आकाश अंबानी और विक्की कौशल शामिल थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रविवार को अयोध्या पहुंचने वालों में हेमा मालिनी, रजनीकांत, पवन कल्याण, शंकर महादेवन, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, विपुल शाह, रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम, आदिनाथ मंगेशकर, अनु मलिक और सोनू निगम भी शामिल थे.
इससे पहले दिन में चिरंजीवी को अयोध्या एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान से बाहर निकलते देखा गया था. उनके साथ उनकी पत्नी सुरेखा और बेटे 'आरआरआर' स्टार राम चरण भी थे.

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित समारोह में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन भी नजर आए. उनके साथ ही अभिषेक बच्चन भी समारोह में पहुंचे थे.

अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में अपनी शुभकामनाएं दी हैं. दोनों स्टार अपनी आगामी फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" की शूटिंग कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने वीडियो संदेश में कहा, "हम दोनों आपको जय श्री राम की शुभकामनाएं देते हैं! यह दुनिया भर में भगवान राम के सभी भक्तों के लिए बड़ा दिन है. सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में अपने निवास स्थान पर लौट रहे हैं. इस पवित्र दिन पर हम आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं."
इस मौके पर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि इस दिन को हकीकत बनते देखना बड़ी बात है. उन्होंने कहा, "हम उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब हम श्री राम के स्वागत के लिए दीपक जलाएंगे." टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ आज 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल हुए.
आज देश एक साथ आया है : अनुपम खेररविवार को अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि धर्म की परवाह के बिना आज देश एक साथ आया है. वहीं शनिवार को अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे वह 'पौराणिक काल' में पहुंच गई हैं. उन्होंने मंदिर से अपनी कई तस्वीरों को पोस्ट किया है.
यह एक दिव्य अनुभव है : कंगनाउन्होंने कहा, "यह एक दिव्य अनुभव है. यदि हम विकास के बारे में बात करें तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से बदल दिया है. न केवल विकास के दृष्टिकोण से बल्कि आध्यात्मिकता के मामले में भी अयोध्या रोम के वेटिकन सिटी से भी अधिक प्रसिद्ध होगी. हमारे आदर्श रामलला पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेंगे."
समारोह में गायक कैलाश खेर और अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें :* किसी ने धोईं मंदिर की सीढ़ियां तो कोई लगा रहा था पोंछा, राम भक्ति में स्टारडम भूले ये बॉलीवुड सितारे
* अयोध्या के नए मंदिर में विराजमान हुए रामलला, पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्ठा
* ''आज मैं प्रभु श्री राम से क्षमा याचना करता हूं...'': प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं