विज्ञापन

मिडिल ईस्ट की जंग से भारत में LPG की किल्लत? अयोध्या की 'राम रसोई' में भी नहीं बना खाना

अयोध्या की राम रसोई में बुधवार को खाना नहीं बना. मिडिल ईस्ट संकट के कारण LPG की कमी की वजह से ऐसा हुआ. इसे लेकर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है.

मिडिल ईस्ट की जंग से भारत में LPG की किल्लत? अयोध्या की 'राम रसोई' में भी नहीं बना खाना
Ram Rasoi
ANI
  • मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जिससे वैश्विक तेल और गैस संकट उत्पन्न हुआ है
  • अयोध्या में राम रसोई गैस की कमी के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, बाहर नोटिस चस्पा किया गया है
  • LPG की किल्लत को लेकर लोगों में पैनिक बुकिंग बढ़ी है, जबकि सरकार ने इससे बचने की सलाह दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अयोध्या:

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की आंच अब दुनियाभर में फैलने लगी है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. यहां से गुजरने वाले रास्तों पर हमले किए जा रहे हैं. इससे दुनियाभर में कच्चे तेल और गैस को लेकर संकट खड़ा हो गया है. भारत में भी LPG सिलेंडर को लेकर डर में हैं. LPG के संकट के कारण कई रेस्टोरेंट ने अपना मेनू कम कर दिया है या फिर होटल ही बंद कर दिया है. इसी बीच अयोध्या में 'राम रसोई' को बंद कर दिया गया है.

अयोध्या में राम मंदिर के पास अमावा मंदिर मैनेजमेंट राम रसोई चलाता है. इसके बाहर आज नोटिस लगाया गया था, जिसमें कहा गया था कि गैस की किल्लत के कारण आज खाना नहीं बना.

राम रसोई के बाहर चस्पा नोटिस में लिखा था, 'अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध तनावपूर्ण के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत के कारण आपातकालीन स्थिति में आज की राम रसोई स्थगित की जाती है.'

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से अयोध्या में राम रसोई और प्रसाद की सनातनी परंपरा भी टूट रही है. बीजेपी की सनातन विरोधी सोच यहां तक पहुंच जाएगी, ये कभी किसी ने नहीं सोचा था.'

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार ने कहा- पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं

ईरान में चल रही जंग के बीच LPG की किल्लत की खबरें फैलने लगी हैं. लोग लाइनों में लग-लगकर गैस सिलेंडर ले रहे हैं. इस संकट के बीच सरकार का कहना है कि पैनिक बुकिंग या पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं है. ढाई दिन का नॉर्मल डिलीवरी साइकिल बनाए रखा जा रहा है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को कहा कि भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल दूसरे रूट्स से लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि LPG प्रोडक्शन में 25% की बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि LPG सिलेंडर की पैनिक बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है और भरोसा दिलाया कि नॉर्मल डिलीवरी साइकिल ढाई दिन का ही रहेगा. उन्होंने कहा कि 'गलत जानकारी की वजह से कुछ लोग पैनिक बुकिंग और जमाखोरी कर रहे हैं. मैं बताना चाहती हूं कि घरेलू LPG के लिए हमारा नॉर्मल डिलीवरी साइकिल लगभग ढाई दिन रहता है, इसलिए मैं अनुरोध करती हीं कि सिलेंडर जल्दी बुक करने की कोई जरूरत नहीं है.'

मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्य सरकारों से फ्यूल की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए बचाव के कदम उठाने को कहा गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com