अयोध्या के राममंदिर में गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. इस अवसर पर गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इसके बाद सामने आई रामलला की प्रतिमा को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर में राललला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पहुंचे. उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे. इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ. पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंचे, तो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई.
सुनहरा कुर्ता पहन पहुंचे PM मोदी
पीएम मोदी क्रीम रंग की धोती और पटका के साथ सुनहरा कुर्ता पहने हुए हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री ने अभिषेक समारोह के लिए 'संकल्प' लिया. समारोह के बाद पीएम मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे. उनका कुबेर टीला जाने का भी कार्यक्रम है. वह मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक अभूतपूर्व और भावुक क्षण- PM मोदी
सेना के हेलीकॉप्टरों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच अयोध्या में राम मंदिर पर पुष्प वर्षा की. प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि इस दिव्य समारोह का हिस्सा बनना बड़े सौभाग्य की बात है. अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक अभूतपूर्व और भावुक क्षण है.
मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान
रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान शुरू किए. नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक मोदी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया. अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए. इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
मेहमानों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
श्री रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम योगी एक कुशल मेजबान के तौर पर नजर आए. उन्होंने मेहमानों का स्वागत भी किया और मंदिर में सभी तैयारियों को भी परखा. पीएम मोदी के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगरानी के अलावा वो अफसरों को निर्देश देते भी नजर आए. उनके निर्देश के अनुसार, अफसरों ने भी पूरी सक्रियता बरतते हुए मेहमानों का पूरा ख्याल रखा. इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के साथ ही सभी मेहमान योगी सरकार की मेहमाननवाजी से भी खुश नजर आए.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं