विज्ञापन

70 करोड़ के 4 प्लॉट, अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने चौथी बार खरीदी जमीन, बाकी 3 किस लोकेशन पर?

Amitabh Bachchan Land In Ayodhya: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और जमीन खरीद ली. भगवान राम की नगरी में बिग बी ने 2 साल में चौथी जमीन खरीदी है. उन्होंने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ से 10617 स्क्वायर मीटर जमीन 25 करोड़ 20 लाख में में खरीदी है.

70 करोड़ के 4 प्लॉट, अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने चौथी बार खरीदी जमीन, बाकी 3 किस लोकेशन पर?
amitabh bachchan buys land in ayodhya
  • अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में दो साल के अंदर चौथी जमीन खरीदी, कीमत 25 करोड़ 20 लाख रुपये
  • यह जमीन सरयू नदी के किनारे लक्जरी भूमि परियोजना के पास स्थित है और तेजी से विकसित हो रही है
  • खरीद प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश ऋषिकेश यादव ने पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से पूरी की है
अयोध्या:

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही बड़ी हस्तियां अपना आशियाना वहां बनाना चाह रही हैं. इसी कड़ी में सदी के महानायक और बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और जमीन खरीद ली. भगवान राम की नगरी में बिग बी ने 2 साल में चौथी जमीन खरीदी है. उन्होंने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से 10617 स्क्वायर मीटर जमीन  25 करोड़ 20 लाख  में में खरीदी है. 

कहां है ये जमीन?

अयोध्या में यह जमीन सरयू तट के पास विकसित हो रही लक्जरी भूमि परियोजना के नजदीक स्थित है.इस पूरे लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश ऋषिकेश यादव ने पावर आफ अटार्नी के  माध्यम से खरीदा है.

चर्चा में बिग बी की चौथी जमीन 

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ रहे पर्यटन, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण बड़े निवेशक और सेलिब्रिटीज भी यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं. इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन का यह निवेश भी काफी चर्चा में है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि रियल एस्टेट निवेश का भी बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.

अब तक कितने प्लॉट ले चुके बिग बी?

अयोध्या में राम मंदिर बनते ही जिस बॉलीवुड हस्ती ने सबसे पहले दिलचस्पी दिखाई थी वो अमिताभ ही थे. इस जमीन से पहले उन्होंने 2024 में होआबल एबीएल के द सरयू में 10,000 वर्ग फुट का 14.5 करोड़ में और 2025 में सरयू के बगल में 40 करोड़ का 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीद चुके हैं. ज्ञात हो कि अमिताभ बच्चन प्रयागराज से ही हैं. उनका पैतृक गांव प्रयगराज ही है और अब अयोध्या में जमीन खरीद उन्होंने यूपी से एक स्पेशल कनेक्ट बना लिया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Big B, Big B Amitabh Bachchan, Amitabh Bacchan, Amitabh Bachchan Land Purchase Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com