- राम मंदिर के लिए हीरा कारोबारी ने 11 करोड़ रुपये का मुकुट दान किया
- 6 किलो वजनी मुकट में साढ़े चार किलो सोने का उपयोग किया गया है
- साथ ही इसमें हीरे, माणिक, मोती और नीलम जैसे बेशकीमती रत्न जड़े गए हैं
अयोध्या के राम मंदिर में आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की. इस मौके पर देश भर में जश्न का माहौल है. साथ ही बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर के लिए दान कर रहे हैं. सूरत के एक हीरा व्यापारी ने अयोध्या के राम मंदिर के लिए सोने, हीरे और चांदी से बना 11 करोड़ रुपये का एक बहुमूल्य मुकुट भगवान राम को अर्पित किया है. प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर सूरत के हीरा व्यापारी और ग्रीन लेब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भ गृह में मंदिर के ट्रस्टियों को भगवान श्रीराम के लिए तैयार यह मुकुट सौंपा.
विश्व हिंदू परिषद के नेता दिनेश भाई नावडिया ने बताया कि ग्रीन लेब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने राम मंदिर को सोने और हीरों जड़ित मुकट देने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में कौन सी मूर्ति विराजमान होगी, इस बारे में तय नहीं था. इसलिए बाद में कंपनी के दो कर्मचारियों को अयोध्या भेजा गया. मूर्ति तय होते ही दोनों कर्मचारी मुकुट का नाप लेकर सूरत लौटे और मुकट बनाने का शुरू किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि 6 किलो वजनी मुकट में साढ़े चार किलो सोने का उपयोग किया गया है. इसमें छोटी-बड़ी साइज के हीरे, माणिक, मोती और नीलम जैसे बेशकीमती रत्न जड़े गए हैं. अब यह मुकट भगवान राम के मस्तक पर शोभायमान है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को सौंपा गया, जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये बताई गई है.
101 किलो सोने का किया दानबता दें कि राम मंदिर के लिए हीरा कारोबारी दिलीप कुमार ने 101 किलो सोने का दान किया है, जिसकी कीमत करीब 68 करोड़ रुपये है. इसका उपयोग मंदिर के 8 दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाने में किया गया है. वहीं कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने 11.3 करोड़ रुपये का दान किया है.
ये भी पढ़ें :
* रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने ये सितारे, इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
* हमारे रामलला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी
* "सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं" : अयोध्या में पीएम मोदी की कही 10 बड़ी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं