विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

अमिताभ बच्चन की अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, कीमत उड़ा देगा होश

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अयोध्या में बड़ा निवेश किया है. रियल एस्टेट कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी है.

अमिताभ बच्चन की अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, कीमत उड़ा देगा होश
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अयोध्या में बड़ा निवेश किया है. रियल एस्टेट कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी है. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह डील शुक्रवार को एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव के जरिए पूरी की गई. यह जमीन HoABL के 75 एकड़ के लक्जरी लैंड प्रोजेक्ट ‘द सरयू' के पास स्थित है. खास बात यह है कि अयोध्या में बच्चन का यह तीसरा निवेश है, जिससे साफ है कि वह इस धार्मिक और तेजी से विकसित हो रहे शहर में भविष्य की संभावनाएं देख रहे हैं.

अयोध्या में तीसरी बार किया निवेश

अमिताभ बच्चन इससे पहले भी अयोध्या में HoABL के प्रोजेक्ट द सरायु में जमीन खरीद चुके हैं. जनवरी 2024 में उन्होंने इस प्रोजेक्ट में कुछ लैंड पार्सल खरीदे थे. अब नई जमीन खरीदने के साथ ही अयोध्या में उनका यह तीसरा निवेश हो गया है, जबकि HoABL के साथ यह उनका चौथा बड़ा निवेश माना जा रहा है. रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है और बड़े निवेशक यहां दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

अलीबाग में भी खरीदी थी जमीन

अमिताभ बच्चन ने केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी HoABL के प्रोजेक्ट में निवेश किया है. उन्होंने सोल दे अलीबाग प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था. यह प्रोजेक्ट अलीबाग में विकसित किया जा रहा है, जो मुंबई के करीब एक लोकप्रिय पर्यटन और निवेश स्थल बनता जा रहा है. इससे साफ है कि बच्चन अलग-अलग शहरों में जमीन को लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के उस घर की 10 फोटो, जो पांच करोड़ की ईंटों से बनकर हुआ तैयार

तेजी से फैल रहा HoABL का कारोबार

HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अमिताभ बच्चन का निवेश इस बात का संकेत है कि जमीन को पीढ़ियों तक मूल्य देने वाली संपत्ति के रूप में देखा जा रहा है. साल 2020 में स्थापित HoABL ने अब तक 1.3 करोड़ वर्ग फीट से ज्यादा विकसित जमीन बेची है और करीब 3.4 करोड़ वर्ग फीट जमीन पर विकास कार्य जारी है. कंपनी अलीबाग, अयोध्या, वृंदावन, गोवा, नागपुर और खोपोली जैसे शहरों में प्रोजेक्ट चला रही है और आने वाले समय में अमृतसर, शिमला और वाराणसी जैसे शहरों में भी विस्तार की योजना बना रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan News, Amitabh Bachchan Latest News, Amitabh Bachchan Property, Ayodhya, Ayodhya Land
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com