Kangana Ranaut to Jackie Shroff Bollywood stars cleaned Hanumangarhi Temple and Ram Mandir: मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ राम भक्ति चरम पर है. जिसके लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 दिन का कड़ा अनुष्ठान किया और अपने हाथों से मंदिर की सफाई भी की. उनका अनुसरण करते हुए कई बड़ी हस्तियों ने मंदिरों की साफ सफाई में श्रमदान किया. इसमें बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं रहे. जिन्होंने अपना ग्लैमर भूल कर अपने हाथों में पोछें थामे और मंदिर की सफाई की. आपको बताते हैं ऐसे कौन से एक्टर एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने आम आदमी की तरह भगवान की शरण में जाकर आम आदमी की तरह श्रम दान किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड और फैन्स के प्यारे भिडू ने बेधड़क मंदिर की सफाई की. उन्होंने पहले तो स्टिक वाला मॉप लेकर एक एक सीढ़ी को साफ किया. इसके बाद कपड़े से मंदिर की रेलिंग भी साफ की. अयोध्या के राम मंदिर में पहुंच कर उन्होंने पूरी शिद्दत से मंदिर में साफ सफाई कर श्रमदान किया. इस मौके पर उनके साथ अमृता फडणवीस भी नजर आईं. आपको बता दें अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं. और, कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं. इस मंदिर में वो भी जैकी श्रॉफ के साथ श्रमदान के रूप में सीढ़ियों की सफाई करती नजर आईं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Actress Kangana Ranaut participates in cleanliness drive at Hanuman Garhi Temple in Ayodhya.
— ANI (@ANI) January 21, 2024
She is in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony tomorrow. pic.twitter.com/LpElT3ROdf
कंगना रनौत ने की सफाई
ऐसे मौके पर कंगना रनौत कहां पीछे रहने वाली थीं. कंगना रनौत भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने अयोध्या पहुंची हैं. इस समारोह में शामिल होने से एक दिन पहले कंगना रनौत अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं. मान्यता है कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने से पहले हनुमानगढ़ी के मंदिर का ही दर्शन किया जाना चाहिए. कंगना रनौत ने भी यहां दर्शन किए और उसके बाद स्वेच्छा से मंदिर में साफ सफाई भी की. कंगना रनौत ने कहा कि इस तरह सफाई अभियान होगा तो लोगों को भी मंदिरों का साफ सुथरा रखने का मोटिवेशन मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं