- लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सुरक्षा याचिका दायर की है जिसमें जान से मारने की आशंका जताई गई है
- अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल वह एजेंसी की हिरासत में हैं
- याचिका में सोशल मीडिया पर धमकियों के कारण अनमोल और उनके परिवार को मानसिक तनाव और डर की स्थिति बताई गई है
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सुरक्षा याचिका दायर की है, जिसमें इस आशंका का हवाला दिया गया है कि सोशल मीडिया पर उसके हालिया पोस्ट के कारण पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा उसे निशाना बनाकर जान से मारा जा सकता है. अनमोल को निर्वासित किए जाने के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल एजेंसी की हिरासत में है.
- याचिका में कहा गया, ‘‘लगातार मिल रही धमकियों के कारण आवेदक (अनमोल) और उनके परिवार के सदस्य लगातार डर, मानसिक तनाव और डर के साय में जी रहे हैं.'' इसके अलावा याचिका में कहा गया , ‘‘ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि हाल की घटनाओं से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि ऑनलाइन धमकियां वास्तविक दुनिया में हिंसक हमलों में बदल चुकी हैं.''
- अर्जी में अनमोल ने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि वह जांच एजेंसी को निर्देश दे कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मुख्यालय से न्यायालय परिसर तक जाते समय उन्हें पर्याप्त सशस्त्र पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए.
- शनिवार को, संभवतः पहली बार विशेष न्यायाधीश (एनआईए) प्रशांत शर्मा ने सुनवाई नियमित अदालत के बजाय एनआईए मुख्यालय में की और अनमोल की हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ा दी.
- इसके पहले, 19 नवंबर को अनमोल को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था.
- एनआईए के विशेष लोक अभियोजक, अधिवक्ता राहुल त्यागी ने बताया कि सुनवाई मुख्यालय में इसलिए हुई क्योंकि बचाव पक्ष के वकील ने इस बाबत अनुरोध किया था.
लेखक के बारे में
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anmol Bishnoi, Gangster Anmol Bishnoi, Anmol Bishnoi Plea, Anmol Bishnoi Threat, Anmol Bishnoi News