इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की सिंगल जज बेंच ने अमेजन की भारत में शीर्ष अधिकारी अपर्णा पुरोहित (Aparna Purohit) की अग्रिम जमानत के आवेदन (Anticipatory bail application) को खारिज कर दिया है. वेब सीरीज तांडव (web series Tandav)के निर्माताओं के खिलाफ यूपी पुलिस की ओर से नोएडा में दर्ज FIR को लेकर यह अर्जी दाखिल की थी. अपर्णा पर धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने और पूजास्थल की छवि खराब करने का आरोप है.अपर्णा को एक अन्य केस में गिरफ्तारी से संरक्षण मिला हुआ है. यह केस पुलिस ने लखनऊ में दायर किया था, मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अन्य जज ने तीन दिन पहले, संरक्षण की अवधि को 9 मार्च तक बढ़ा दिया था.
'तांडव' की टीम को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी से बचाने की याचिका की खारिज
नोएडा मामले में अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ ने अपने 20 पेज के आदेश में कहा, 'आवेदक का व्यवहार दिखाता है कि उसका देश के कानून के प्रति नाममात्र का सम्मान है और उसका व्यवहार उसे कोर्ट से किसी तरह की राहत का हकदार नहीं बनाता.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि विवादास्पद वेब सीरीज ''तांडव'' में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति कथित आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के आरोप में दर्ज केस के सिलसिले में अपर्णा ने मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया था. पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने यहां बताया कि अपर्णा ने अदालत के निर्देश का अनुपालन करते हुए हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज कराया है. तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का कथित रूप से अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में भी अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था नौ कड़ियों की राजनीतिक थ्रिलर वेब सीरीज ''तांडव'' में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं. (भाषा से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं