विज्ञापन

धड़ाम से गिरी Samsung के प्रीमियम फोन की कीमत, DSLR जैसा है कैमरा, Amazon Sale में 45 हजार तक की छूट

अभी Amazon Great Indian Festival Sale चल रही है. अगर आप प्रीमियम फोन सस्ते में लेना चाहते हैं तो अभी सही मौका है. सेल के दौरान DSLR जैसे कैमरे के साथ आने वाला Samsung Galaxy S25 Ultra काफी सस्ता हो गया है.

धड़ाम से गिरी Samsung के प्रीमियम फोन की कीमत, DSLR जैसा है कैमरा, Amazon Sale में 45 हजार तक की छूट
Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: अभी Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है. इस महासेल में स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमत कम हो गई है. Amazon की इस सेल के दौरान आप जबरदस्त डील्स का फायदा उठा सकते हैं. इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. आपको बता दें कि इस फ्लैगशिप फोन को भारत में 1.30 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. अभी इस पर भारी छूट का फायदा उठा कर आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल में इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

Samsung Galaxy S25 Ultra की सेल में कीमत

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 94,999 रुपये है. इस पर 10 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 84,999 रुपये हो जाती है. कूपन डिस्काउंट के बाद ग्राहकों को 45 हजार की बचत हो सकती है. इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,549 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है.

512GB वेरिएंट पर भी मिल रहा डिस्काउंट

अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल भी ऑफर में उपलब्ध है. कूपन डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 99,999 रुपये हो जाती है. इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. हालांकि, कार्ड ऑफर और कूपन की उपलब्धता खरीदारी के समय लागू नियमों और शर्तों पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. ये 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Armor 2 दिया गया है. डिस्प्ले में 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिलती है. इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें | लौट रहा है आपका पहला प्यार! Orkut के फाउंडर ने शुरू की वापसी की मुहिम, लाखों लोग जुड़े

परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. ये प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और दूसरे हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए बनाया गया है. फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ था. Samsung ने इस डिवाइस के लिए सात OS अपडेट देने का वादा किया है. इससे फोन को लंबे समय तक नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और अपडेट मिलने की उम्मीद है.

200MP कैमरा और 5x पेरिस्कोप जूम

कैमरा इस स्मार्टफोन की सबसे खास खूबियों में शामिल है. इसके रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. अलग-अलग फोकल लेंथ वाले कैमरों की मदद से यूजर वाइड शॉट्स से लेकर दूर की चीजों की क्लोज-अप फोटो तक ले सकता है. Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें | Airtel के एक रिचार्ज से चलेंगे पति-पत्नी और बच्चों के SIM, साथ में अनलिमिटेड डेटा-कॉल और OTT फ्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S25 Ultra, Samsung Galaxy S25 Ultra Price, Amazon Great Indian Festival, Smartphone, Samsung
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com