दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अमेजन पर उसकी ही एक महिला कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि न्यूयॉर्क शहर की एक बिजनेस ट्रिप के दौरान एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने महिला का रेप किया था, जिसकी शिकायत उसी वक्त पुलिस और कंपनी एचआर से की थी. लेकिन अमेजन ने महिला से चुप रहने को कहा और ठीक से जांच किए बिना शिकायत को बंद कर दिया. इतना ही नहीं, कंपनी ने फिर महिला से उसी आरोपी के साथ आगे भी काम करते रहने का दबाव भी बनाया.
3 साल पुरानी है वारदात
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला अक्टूबर 2023 का है. सिएटल में अमेजन वेब सर्विसेज की एक मैनेजर काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क गई थीं. उनके साथ मैड्रिड के एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव माइकलएंजेलो सिमोंटे समेत कई और कर्मचारी भी थे. 27 अक्टूबर को कंपनी की तरफ से एक पार्टी रखी गई थी, जहां ओपन बार था. इसके बाद सभी कराओके बार भी गए. इस पूरी ट्रिप और पार्टी का खर्च कंपनी ही उठा रही थी. महिला का आरोप है कि इसी रात माइकलएंजेलो ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
कंपनी ने रखीं दो शर्तें
'द सिएटल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा के वकीलों का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी कंपनी को दी, तो उनके सामने एक अजीब शर्त रख दी गई. अमेजन ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वह इस मामले में दफ्तर में किसी से कोई बात न करें और उसी आरोपी अधिकारी के साथ अपना काम पहले की तरह जारी रखें.
'साइलेंस्ड नो मोर एक्ट का उल्लंघन'
पीड़िता के वकील जे फ्री के मुताबिक, जब कोई कंपनी ऐसी घटना पर चुप रहने को कहती है, तो कर्मचारी को सीधा संदेश जाता है कि अगर उसने मुंह खोला, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा. पीड़िता ने इसे वॉशिंगटन स्टेट के 'साइलेंस्ड नो मोर एक्ट' का सीधा उल्लंघन बताया है, जो कंपनियों को कर्मचारियों की आवाज दबाने से रोकता है.
अहम सबूतों को किया गया नजरअंदाज
दायर मुकदमे में कहा गया है कि घटना के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की थी. इस दौरान उन्होंने पुलिस को डीएनए सबूत के तौर पर एक कंडोम भी सौंपा था. लेकिन जांचकर्ताओं ने मिलान करने के लिए आरोपी सिमोंटे का डीएनए सैंपल लिया ही नहीं. महिला का आरोप है कि अमेजन ने न तो इस मामले की कोई निष्पक्ष जांच की और न ही दफ्तर में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाया. फिलहाल, ये सभी आरोप एक सिविल मुकदमे का हिस्सा हैं और अभी अदालत में साबित होने बाकी हैं.
यह भी पढ़ें | कभी नहीं की 9 टू 5 की नौकरी, 6 बार बदला करियर; 30 साल की मारवाड़ी लड़की ने बताया कैसे चुनी अपनी राह
यह भी पढ़ें | अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी का Phd हॉल्डर 2 साल से बेरोजगार, 2300 कंपनियों ने किया रिजेक्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं