Viral Video: तमिलनाडु के मदुरई शहर में रहने वाले इन्फ्लुएंसर वीरामणि से हफ्तेभर पहले एक ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ गया. हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें कुछ समय कब्रिस्तान में रहना पड़ा. लेकिन जब लोग उन्हें ढूंढते ही वहां भी पहुंच गए तो उन्होंने लगातार इधर-उधर घूमकर और बसों में सफर करके अपना दिन काटने का फैसला किया. आज उनकी कहानी सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स तक की सुर्खियां बनी हुई हैं.
वीरामणि ने क्या गलती की थी?
वीरामणि ने अपने फॉलोअर्स से दिवाली की मिठाई मांगी थी और ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए अपना फोन नंबर और एड्रेस भी बताया था. उन्हें लगा था कि पहले जिस तरह उनके फॉलोअर्स ने केरल घूमने के लिए आर्थिक मदद की थी, ठीक वैसे ही इस बार भी उनकी अपील की असर होगा और उनके घर पर खूब सारी मिठाईयां आएंगी. लेकिन, इस बार फैन्स ने बाजी पलट दी. उन्होंने मिठाई के साथ-साथ महंगे इलेक्ट्रिक आइटम और खाना उनके घर भेजना शुरू कर दिया.
घर आए कैश ऑन डिलीवरी वाले ऑर्डर
ट्विस्ट ये था कि ये सारा सामान Cash On Delivery ऑप्शन को सिलेक्ट करके ऑर्डर किया गया था. यानी जब सामान वीरामणि के घर पहुंचा तो लोग उसका पैसा उन्हीं से मांगने लगे. यह देखकर वीरामणि परेशान हो गए. उन्होंने बताया कि डिलीवरी करने वाले लोग उनके घर पर टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन लेकर उनके घर आने लगे, जो उन्होंने कभी ऑर्डर ही नहीं किए थे. उन्होंने कैमरे पर बिल में लिखा एड्रेस और मोबाइल नंबर भी दिखा जो उन्हीं का था. वीडियो में नजर आ रहे बिल के मुताबिक, एक टीवी की कीमत 1.69 लाख रुपये थी.
70 करोड़ का मिलिट्री टैंक भेजने का दावा
यह सब देखकर हैरान वीरामणि ने फिर एक और वीडियो बनाकर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी गलती मानी और लोगों से आगे इस तरह से और सामान ना भेजने की अपील की. लेकिन उनकी इस अपील का असर नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर किए गए कुछ दावों के अनुसार, शरारती लोगों ने घरेलू सामान से आगे बढ़कर JCB एक्सकेवेटर और 70 करोड़ के मिलिट्री टैंक तक के ऑर्डर दे दिए. खबरों के मुताबिक, कुछ पड़ोसियों ने बताया कि स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी करने वाले कर्मचारी भी ऑर्डर लेकर उनके पते पर पहुंचे थे. लेकिन जब बिना मांगे डिलीवरी का सिलसिला जारी रहा तो वीरमणि घर पर ताला लगाकर कहीं और चले गए.
सही लॉकेशन का पता नहीं
बताते चलें कि वीरामणि के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं. वे इस कहां हैं, इसकी पुख्ता जानकारी एनडीटीवी के पास नहीं है. वे खबर उनके दावों और सोशल मीडिया पर मिले रिएक्शन्स के आधार पर लिखी गई है. कुछ रिपोर्ट्स उनके बातचीत करके घर पर जरूर गए थे, लेकिन तब तक वो वहां से जा चुके थे. फिलहाल वीरामणि कुछ-कुछ घंटों के गैप में नया वीडियो अपलोड करके अपना अपडेट दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें | IAS परी बिश्नोई की बहन ने वकालत छोड़कर शुरू किया बिनजनेस, बोलीं- 'ये सरकारी नौकरी से बेहतर है'
यह भी पढ़ें | जर्मनी में मूंछ वाले रोबोट ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़! कूल्हे को छुआ, धक्का भी दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं