विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

मुंबई में एटीएम चोरी का हैदराबाद में अलर्ट, बैंक की सूचना पर मुंबई पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी

मुंबई में दिंडोशी के एक एटीएम में रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से घुसे इन युवकों को पता भी नहीं चला कि ATM मशीन में लगे सिस्टम ने हैदराबाद में बैंक के कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया है.

मुंबई में एटीएम चोरी का हैदराबाद में अलर्ट, बैंक की सूचना पर मुंबई पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
मुंबई:

एटीएम मशीन में फिट अलर्ट सिस्टम ने मुंबई के एक ATM में चोरी की ना सिर्फ कोशिश को नाकाम किया बल्कि रंगे हाथों एक चोर को पकड़वा भी दिया. मुंबई में दिंडोशी के एक एटीएम में रात के अंधेरे में चोरी के इरादे से घुसे इन युवकों को पता भी नहीं चला कि ATM मशीन में लगे सिस्टम ने हैदराबाद में बैंक के कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया है. नतीजा चोरी करने के पहले ही दिंडोशी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एक को धर दबोचा.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बदमाश जावेद पेजर को किया अरेस्ट, 17 मामलों में है आरोपी

दिंडोशी पुलिस के पी आई राजीव चव्हाण के मुताबिक, मॉनिटर और मशीन के बैक साइड में आरोपियों में छेड़छाड़ की थी, उसका इलेक्ट्रॉनिक मैसेज कंपनी के हैदराबाद ऑफिस में गया और हमको अलर्ट किया गया था. हमारी डिटेक्शन की टीम ने वहाँ पहुचकर मौके से एक को गिरफ्तार किया है.

मुंबई में खून की किल्लत, कोरोना महामारी-वैक्सीन के चलते सामने नहीं आ रहे ब्लड डोनर

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक एटीएम के बाहर पहरा भी दे रहा था लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और कम्युनिकेशन के बेहतरीन तालमेल से ना सिर्फ एक बड़ी चोरी होने से बच गई बल्कि एक आरोपी भी धरा गया. बाकी दो आरोपी भले भागने में कामयाब हो गए. लेकिन गिरफ्तार आरोपी और सीसीटीवी तस्वीर के जरिये पुलिस ने फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली है. तीनों ही नामजद अपराधी हैं पुलिस का दावा है जल्द ही वो बाकियों को भी पकड़ लगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, ATM Theft In Mumbai, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com